विज्ञापन

51 की उम्र में भी सुपरफिट हैं विजय थलापति! जानिए क्या खाते हैं और क्यों नहीं छूते जंक फूड

Vijay Fitness Secret: अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति खुद को 51 साल की उम्र में भी इतना फिट कैसे रखते हैं? ये सवाल जहन में आना आम है. उनके साथ काम कर चुके फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार ने बताया कि वे क्या खाते हैं और कैसे फिटनेस का ख्याल रखते हैं.

51 की उम्र में भी सुपरफिट हैं विजय थलापति! जानिए क्या खाते हैं और क्यों नहीं छूते जंक फूड
Thalapathy Fitness Routine: विजय बाहर का खाना और जंक फूड पूरी तरह अवॉइड करते हैं.

How actors stay fit at 50: साउथ सुपरस्टार और राजनीति में कदम रख चुके विजय अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस और दमदार पर्सनैलिटी के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं. 51 साल की उम्र में भी उनकी फिट बॉडी, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. फैंस अक्सर सोचते हैं कि आखिर विजय खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं. इसका जवाब उनकी बेहद सिंपल लेकिन सख्त लाइफस्टाइल में छिपा है. विजय न सिर्फ रेगुलर वर्कआउट करते हैं, बल्कि अपने खाने-पीने को लेकर भी काफी रेगुलर रहते हैं. फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार, जिन्होंने फिल्म 'मास्टर' में उनके साथ काम किया है, के अनुसार विजय बाहर का खाना और जंक फूड लगभग पूरी तरह अवॉइड करते हैं. यही वजह है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद उनकी फिटनेस आज भी युवाओं को टक्कर देती है.

खुद साथ लेकर चलते हैं खाना

फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार के मुताबिक विजय अपने खानपान को लेकर कोई समझौता नहीं करते. शूटिंग चाहे किसी भी शहर में हो, वे अक्सर अपना खाना खुद साथ लेकर जाना पसंद करते हैं. इससे उन्हें यह भरोसा रहता है कि उनका खाना हेल्दी और बैलेंस है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फ्रिज में रखे हुए आटे की रोटी खाते हैं? जान लें कितनी देर बाद गूंथा आटा हो जाता है खराब

बाहर के तले-भुने खाने, ज्यादा मसालेदार चीजों और फास्ट फूड से वे दूरी बनाकर रखते हैं. उनका मानना है कि फिट रहने के लिए सिर्फ जिम करना काफी नहीं, सही डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

जंक फूड से क्यों बनाते हैं दूरी?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी बनने वाला फास्ट फूड ज्यादा खाने लगे हैं, लेकिन विजय इससे पूरी तरह बचते हैं. जंक फूड में ज्यादा तेल, नमक और प्रोसेस्ड चीजें होती हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ऐसे खाने से वजन बढ़ने, थकान और शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं. विजय हेल्दी बॉडी और एक्टिव माइंड के लिए घर का सादा और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं.

कैसी होती है उनकी डाइट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय अपनी डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर चीजें शामिल करते हैं. वे उबली सब्जियां, दाल, सलाद, फ्रूट्स और हल्का खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई नहीं, किचन में मौजद इस चीज से बनाएं हेयर कलर

इसके अलावा वे पानी भरपूर मात्रा में पीते हैं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. कई बार शूटिंग के दौरान भी वे ऑयली स्नैक्स की जगह हेल्दी स्नैक्स चुनते हैं. यही छोटी-छोटी आदतें उनकी फिटनेस को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं.

फिटनेस के लिए डिसिप्लिन है सबसे जरूरी:

विजय की फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनका अनुशासन माना जाता है. चाहे कितना भी व्यस्त शेड्यूल हो, वे अपने रूटीन को बिगड़ने नहीं देते. समय पर खाना, पर्याप्त नींद और रेगुलर एक्सरसाइज उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है.

वे यह भी मानते हैं कि फिटनेस कोई एक-दो महीने का काम नहीं, बल्कि रोज की आदत है. यही कारण है कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी एनर्जी और स्टेमिना कम नहीं हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

वर्कआउट को नहीं करते मिस

खबरों के मुताबिक विजय कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बॉडी मूवमेंट एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं. वे भारी बॉडी बनाने से ज्यादा फिट और एक्टिव रहने पर ध्यान देते हैं. उनकी फिटनेस रूटीन में स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज भी शामिल होती हैं, जिससे शरीर चुस्त बना रहता है. शूटिंग के लंबे घंटों के बावजूद वे खुद को एक्टिव बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है बेल का शरबत, इसके बावजूद इन 4 लोगों को पहुंचा सकता है नुकसान

युवाओं के लिए सीख

विजय थलापति की लाइफस्टाइल यह बताती है कि फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या कठिन डाइट जरूरी नहीं होती. अगर इंसान जंक फूड कम करे, घर का खाना खाए और रोज थोड़ा समय शरीर को दे, तो लंबे समय तक फिट रहा जा सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com