Uric Acid Ko Kaise Control Kare: शरीर में हाई यूरिक एसिड होने से जोड़ों में दर्द, जलन और जकड़न जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए डाइट काफी मायने रखती हैं. हम क्या खाते हैं और किन चीजों से परहेज करते हैं इसका हमारे यूरिक एसिड लेवल पर काफी प्रभाव पड़ता है. माना जाता है कि डाइट में प्यूरीन से भरपूर फूड्स की वजह से खून में यूरिक एसिड बढ़ना शुरू हो जाता है. यूरिक एसिड घटाने के उपाय कई हैं लेकिन अगर आप घर पर यूरिक एसिड घटाने के तरीके जानना चाहते हैं यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.
यूरिक एसिड को घटाने के नेचुरल उपाय | Natural Ways To Reduce Uric Acid
1-2 कप ब्लैक कॉफी पिएं
कई शोध में पाया गया है कि ब्लैक कॉफी पीने से खन में यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है. जब हम ब्लैक कॉफी पीते हैं तो ब्लैक कॉफी में पाया जाने वाला एक यौगिक क्लोरोजेनिक एसिड इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करता है. ये ध्यान दिया जाना चाहिए कि कॉफी में दूध मिलाने से इस यौगिक का अवशोषण कम हो जाएगा. इसलिए कॉफी काली होनी चाहिए. इसके अलावा डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सारा पानी पीने पर भी फोकस करें.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को करना है कम तो आज से ही करने लगें ये 5 योगासन

बीयर पीना बंद करें
बीयर प्यूरीन से भरपूर होती है, ये एक ऐसा यौगिक है जो खून में हाई यूरिक एसिड का कारण बनता है. सभी अल्कोहल ड्रिंक्स के कारण यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है. ऐसा ज्यादातर इसलिए देखा जाता है क्योंकि शराब के सेवन से शरीर की यूरिक एसिड को बाहर निकालने की क्षमता कम हो जाती है और इससे यूरिक एसिड का प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है.
लो फैट डेयरी का सेवन करें
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मट्ठा, छाछ, घर का बना पनीर, लो फैट मिल्क से बना दही, लो फैट मिल्क यूरिक एसिड लेवल में कमी ला सकता है.
खूब पानी पीना
ये शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को बाहर निकालता है. हाइड्रेट रहने के लिए घूंट घंट करके पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही पानी यूरिक एसिड को फिल्टर करने में भी मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं