How To Increase Vitamin B12 Naturally: विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह रेड ब्लड सेल्स को बनाने, ब्रेन के सही कार्य और डीएनए बनाने में अहम भूमिका निभाता है. विटामिन बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, सिरदर्द और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन खुशखबरी यह है कि कुछ प्राकृतिक उपायों से आप शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं. आजकल की लाइफस्टाइल के चलते शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना आम हो गया है. इसलिए विटामिन बी12 की कमी के नुकसान को ध्यान में रखते हुए इसे दूर करने के उपाय करना बहुत जरूरी है. आप घर पर ही आसानी से इस जरूरी विटामिन की खुराक लेकर कमी को दूर कर सकते हैं. खासकर 2 खास चीजों के जूस का सेवन आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है.
ये 2 जादुई जूस दूर करते हैं विटामिन बी12 की कमी | These 2 Magical Luices Eliminate Vitamin B12 Deficiency
1. गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर का जूस विटामिन बी12 लेवल को बढ़ाने में बहुत प्रभावी है. गाजर में फोलिक एसिड, विटामिन ए और फाइबर पाया जाता है, जबकि चुकंदर आयरन और अन्य मिनरल्स से भरपूर होता है. ये दोनों ही शरीर की पोषण जरूरतों को पूरा करने और विटामिन बी12 के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बिना भिगोए कभी न खाएं ये 3 चीजें, फायदे की जगह होने लगेगा नुकसान, क्या आप जानते हैं इनके नाम?
कैसे बनाएं?
- 2 गाजर
- 1 मध्यम आकार का चुकंदर
- आधा नींबू
- थोड़ा सा अदरक
विधि:
- गाजर और चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इन्हें जूसर में डालकर जूस निकाल लें.
- इसमें नींबू का रस और थोड़ा अदरक मिलाएं.
- जूस को सुबह खाली पेट पीएं.
लाभ:
- यह जूस न केवल विटामिन बी12 की कमी को दूर करता है, बल्कि आपकी त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाने में मददगार है.
- शरीर की थकान को कम करके एनर्जी लेवल बढ़ाता है.
2. आंवला और स्पिरुलिना का जूस
आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को विटामिन बी12 को अवशोषित करने में मदद करता है. वहीं, स्पिरुलिना (एक सुपरफूड) में विटामिन बी12 की मात्रा ज्यादा होती है. इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया जूस आपके शरीर के लिए एक ताकतवर डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में अगर इस तरह खाएंगे अंजीर, तो पलट जाएगी शरीर की काया, फायदे इतने कि यकीन करना मुश्किल
कैसे बनाएं?
- 3-4 ताजे आंवले या 2 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 चम्मच स्पिरुलिना पाउडर
- 1 गिलास पानी
विधि:
- आंवले का जूस निकाल लें या आंवला पाउडर को पानी में घोल लें.
- इसमें स्पिरुलिना पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इस जूस को सुबह नाश्ते के बाद पिएं.
लाभ:
- यह जूस विटामिन बी12 लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
- यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और आपकी पाचन शक्ति को सुधारता है.
इन जूस के रेगुलर सेवन से होंगे अद्भुत फायदे...
इन दोनों जूस को अपने रूटी में शामिल करने से न केवल विटामिन बी12 लेवल तेजी से बढ़ेगा, बल्कि आपको कोई दवा लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, हेल्दी डाइट और बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाना भी बेहद जरूरी है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं