Char Dham Yatra Packing: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है. दुर्गम स्थलों पर स्थित इन पवित्र तीर्थ स्थानों पर जाने कि इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पथरीले और उबड़ खाबड़ रास्ते से ट्रैकिंग करते हुए समुद्र तल से काफी ऊंचाइयों पर बने इन दिव्य मंदिरों तक पहुंचते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद चारों धाम की यात्रा में कई दिनों का समय लगता है, ऐसे में आपको घर से निकलने से पहले सभी तैयारियां कर लें. आइए जानते हैं कि चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले आपको किन चीजों को पैक करना जरूरी है.
चार धाम की यात्रा पर जाते समय इन चीजों को रखना न भूलें (Don't forget to keep these things while going on Char Dham Yatra)
मेडिकल आइटम
चारधाम के दौरान केदारनाथ यात्रा की तैयारी करते समय फर्स्ट एड किट में ले जाने वाली दवाओं में पेन किलर, सिरदर्द, बुखार, उल्टी और कब्ज की गोलियां जरूर रखें. पाचन की गोलियां, ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल पाउडर और पेन रिलीफ स्प्रे के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा सुझाई गई अन्य दवाएं भी अपने साथ रखें.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कपड़े
केदारनाथ जाने के पहले गर्म कपड़े जैसे जैकेट, दस्ताने, रेनकोट और अन्य लेयर्ड कपड़े रख लें. ट्रेकिंग शूज, गर्म मोज़े, चप्पलें और छाते अन्य बुनियादी चीजें रखें.
यह भी पढ़ें : Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा की तैयारी चल रही है? पहले करा लें ये मेडिकल टेस्ट, डॉक्टर की सलाह के बाद करें बैकपैक
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को चार्ज करना संभव नहीं है, इसलिए रास्ते में पावर बैंक, बैटरी, पावर एक्सटेंशन बोर्ड और वॉटर हीटिंग रॉड के साथ एक स्थानीय सिम कार्ड और फोन ले जाना काफी जरूरी है. हिमालय क्षेत्र की आश्चर्यजनक तस्वीरें खींचने के लिए एक अच्छे लेंस वाला कैमरा ले जाना न भूलें.
भक्ति सामग्री
चारधाम यात्रा के लिए ले जाने वाली धार्मिक वस्तुओं में प्रार्थना माला, रुद्राक्ष माला, पूजा थाली वस्तुएं और मंदिरों में पूजा के लिए अन्य धार्मिक वस्तुएं शामिल होंगी.
खाने पीने के लिए
चॉकलेट, सूखे मेवे, मिश्री, बिस्कुट, दूध पाउडर और अन्य हल्के खाद्य पदार्थ जैसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं. यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की बोतलें साथ रखें.
10000 steps a day for Heart: Too low, Too high? | दस या सात हजार? सेहतमंद दिल के लिए कितना चलना होगा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं