Walking Mistakes: वॉक (Walking) करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये हम सभी जानते हैं. रोजाना वॉक करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि यह दिल की सेहत, मेंटल हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन समेत पूरे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर वॉक करते समय कुछ गलतियां (Walking mistakes) की जाएं, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. वॉक करने का भी तरीका और सावधानियां हैं. तो चलिए जानते हैं वॉक करते समय किन बातों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी.
वॉक करते समय क्या बरतें सावधानियां- (Walking Mistakes)
1. वॉक स्पीड-
वॉक करते समय स्पीड का सही होना जरूरी है. बहुत धीमे और बहुत तेज चलने से सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं हो पाती है, जबकि अचानक बहुत तेज चलने से हार्ट रेट बढ़ सकता है और दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है. इसलिए अगर आप वॉक पर जाते हैं तो स्पीड को बैलेंस रखें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Smoking करने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान, इनफर्टिलिटी सहित इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

2. पानी-
वॉक करते समय आपको अपने पानी की मात्रा को भी सही रखना है खासकर गर्मियों के दिनों में. डिहाइड्रेशन ब्लड को गाढ़ा बना देता है. वॉक से पहले, बीच में और बाद में पानी सही मात्रा में पिएं.
3. नाश्ता-
अगर आप खाना खा कर वॉक करते हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि वॉक से ठीक पहले हैवी या तला-भुना खाने से पाचन तंत्र पर जोर पड़ सकता है. इसलिए आपको हेल्दी और लाइट नाश्ता करके ही वॉकिंग करना चाहिए.
4. गलत पोश्चर-
अगर आप गलत तरीके से वॉक करते हैं तो ये फायदा कि जगह नुकसान पहुंचा सकता है. झुककर या गलत तरीके से चलने से रेस्पिरेशन पर असर पड़ता है, जिससे दिल तक भरपूर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता. सीधे खड़े होकर, कंधे ढीले रखते हुए और हाथों को स्विंग करते हुए चलना चाहिए.
लंग कैंसर और टीवी में कैसे अंतर करें, कौन से लक्षणों पर रखें नजर? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं