Pre And Post Swimming Precautions: स्विमिंग पूल में क्लोरीन आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए स्विमिंग से पहले और बाद में कौन सी सावधानियां जरूरी हैं. गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर लोग अपनी सोसाइटी के स्विमिंग पूल का रुख करने लगते हैं. घर के पास पूल होने की वजह से लोग इसे पूरी तरह सेफ मान लेते हैं. इस वजह से कई बार छोटी छोटी लापरवाहियां हो जाती हैं. जो स्किन और बालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं.
पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन और दूसरे केमिकल्स स्किन को ड्राई बना सकते हैं और बालों की नमी छीन सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ आसान सावधानियां पहले और बाद में अपनाएं. तो बिना किसी चिंता के स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं. इंस्टाग्राम पर नामी डर्मेटोलॉजिस्ट ने स्विमिंग के पहले और बाद में रखी जाने वाली सावधानियां शेयर की हैं.
डर्मेटोलॉजी स्टडीज के मुताबिक पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन स्किन की नेचुरल नमी को कम कर सकता है, जिससे ड्राइनेस और इरिटेशन हो सकती है.
एक नजर में: |
|---|
| पूल से पहले मॉइश्चराइज़र लगाएं |
| SPF सनस्क्रीन जरूरी |
| शॉवर पहले और बाद में लें |
| बालों को कंडीशनर/कैप से बचाएं |
पूल में उतरने से पहले स्किन को ऐसे करें तैयार (How To Prepare Your Skin Before Getting Into The Pool)
सोसाइटी के पूल में जाने से पहले सबसे पहला काम है कि शरीर पर अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे स्किन पर एक सेफ्टी लेयर बनती है. जो क्लोरीन के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद करती है. इसके बाद SPF 50 वाला वॉटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन अच्छी तरह लगाएं. इसे पूल में उतरने से करीब 15 मिनट पहले लगाना चाहिए ताकि ये स्किन पर अच्छी तरह काम कर सके. अगर आप दो घंटे से ज्यादा समय तक पूल में रहने वाले हैं, तो सनस्क्रीन को दोबारा लगाना न भूलें.
प्री-पूल शॉवर को बिल्कुल नजरअंदाज न करें (Pre-Pool Shower Is Mandatory)
अक्सर लोग सीधे पूल में कूद जाते हैं. जबकि विशेषज्ञ प्री-पूल शॉवर लेने की सलाह देते हैं. जब शरीर पहले से गीला और हाइड्रेटेड होता है. तो वो क्लोरीन वाला पानी कम एब्जॉर्ब करता है. इससे स्किन पर केमिकल्स का असर कम पड़ सकता है और ड्राइनेस की समस्या भी कम हो सकती है.
बालों की सुरक्षा भी है उतनी ही जरूरी (Tips For Hair)
स्विमिंग के दौरान बालों को बचाने के लिए स्विमिंग कैप पहनना सबसे अच्छा तरीका है. हालांकि कैप पहनने के बाद भी कई बार बाल गीले हो जाते हैं. इसलिए पूल में जाने से पहले बालों में हल्का तेल लगाएं या कंडीशनर की एक मोटी परत लगाएं. अगर आप इनमें से कुछ भी नहीं करना चाहते हैं. तो कम से कम एक अच्छा लीव-इन हेयर सीरम जरूर लगाएं. इससे बालों की नमी बनी रहती है और क्लोरीन के कारण होने वाली ड्राइनेस से बचाव हो सकता है.

Swimming Pool Precautions : स्विमिंग पूल सावधानियां.
पूल से निकलते ही करें ये काम (Post Swimming Precautions)
स्विमिंग खत्म होने के बाद शॉवर लेने में बिल्कुल देरी न करें. शरीर और बालों पर लगे पूल के पानी को तुरंत साफ पानी से धो लें. इसके बाद शरीर पर थोड़ा गाढ़ा मॉइश्चराइजर लगाएं. ताकि स्किन की खोई हुई नमी वापस आ सके.
बालों के लिए हर बार स्विमिंग के बाद शैंपू और कंडीशनर करना सबसे अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर हर बार ऐसा करना संभव नहीं है, तो कम से कम बालों को साफ पानी से अच्छी तरह जरूर धोएं.
एक्सपर्ट के बारे में -
डॉ. (मेजर) गुरवीन वराइच गारेकर एक जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ), कॉस्मेटोलॉजिस्ट और ट्राइकोलॉजिस्ट हैं。 वह वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र (विशेषकर गुड़गांव) में अपने गारेकर्स एमडी डर्मेटोलॉजी क्लिनिक (Garekars M.D. Dermatology Clinic) का संचालन करती हैं.
यह भी पढ़ें
एक्ने और झाइयों से परेशान? तो अपनाएं डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए ये 5 सिंपल टिप्स
प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय
आम की गुठली फेंकने से पहले सोचिए! डॉक्टर ने बताया Heatwave में स्किन को बचाने का देसी उपाय, जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं