Goat Milk Benefits: दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ही दूध पीने के लिए जोर डालते रहे हैं. इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मिनरल्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आपने भी बचपन में दूध पिया होगा वहीं कई लोग बड़े होकर भी दूध पीते हैं. आपने गाय और भैस के दूध का सेवन करने के फायदे तो सुने होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि गाय और भैस की तरह ही बकरी का दूध भी बेहद लाभदायी होता है. आपको बता दें कि बकरी के दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. बकरी के दूध को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. खासकर कमजोर शरीर, एलर्जी या पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं. आइए जानते हैं बकरी का दूध पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में.
बकरी का दूध पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Goat Milk)
ये भी पढ़ें- AIMS के डॉक्टर ने बताया ब्रश करने का सही समय और तरीका, दांतों पर नहीं लगेगा एक भी कीड़ा
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. सूजन कम करने में मददगार-
बकरी के दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. खासकर बकरी का दूध जोड़ों या आंतरिक अंगों में होने वाली सूजन के लिए लाभकारी हो सकता है.

Photo Credit: iStock
ये भी पढ़े- सुबह खाली पेट पी लें रात भर इस बर्तन में रखा हुआ पानी, कब्ज समेत इन समस्याओं का है रामबाण उपाय
2. खून की कमी दूर करना-
बकरी के दूध में आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून बढ़ाने और एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है.
3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद-
बकरी का दूध मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो तनाव, चिंता और नींद न आने जैसी मानसिक समस्याओं को कम करने में सहायता कर सकता हैं. यह दिमाग को शांत करने में भी मदद कर सकता है.
4. बालों के लिए लाभकारी-
बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन, फैटी एसिड और विटामिन A बालों की जड़ों को पोषण दे सकते हैं. यह बालों को मजबूत बनाने, रूखापन कम करने और झड़ने की समस्या में राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं