Side Effects of Eating too Many Almonds: अक्सर आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से यह बात सुनी होगी कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है. बेशक बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. बादाम मोनोसैचुरेटेड फैट, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन्स का एक अच्छा स्रोत है. इसका नियमित रूप से सेवन करना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आप बादाम का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इसके कई नुकसान हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए. आइए जानते हैं बहुत ज्यादा बादाम खाने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.
बादाम के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान (Side Effects of Eating Too Many Almonds)
1. अपच की समस्या : बादाम में फाइबर, मोनोसैचुरेटेड फैट, विटामिन E, काफी मात्रा में पाया जाता है ये पोषक तत्व शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाते हैं. लेकिन बादाम का अत्यधिक सेवन अपच, उल्टी, दस्त का कारण बन सकता है.
2. हाइपरकलेमिया की समस्या : बादाम में अत्यधिक पोटेशियम होता है. जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड फ्लो में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती ,जो दिल के लिए घातक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चाहिए बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ग्लोइंग स्किन ग्लो, तो बहुत काम आएंगे Beauty Expert शहनाज़ हुसैन के ये घरेलू उपाय, करेंगे जादू
3. ट्राइग्लिसराइड लेवल का बढ़ना : बादाम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, अगर सीमित मात्रा में बादाम का सेवन किया जाए तो यह हमारे ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करता है. लेकिन अधिक मात्रा में बादाम खाने से इसका विपरीत प्रभाव होने लगता है.
4. वजन का बढ़ना : बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करना वजन के बढ़ने का भी कारण हो सकता है. 100 ग्राम बादाम में 580 कैलोरी मौजूद होती हैं. जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत अधिक है.
प्रतिदिन कितनी मात्रा में खाएं बादाम (Right Amount to Consume Almond Daily)
प्रत्येक व्यक्ति को 5 से 6 बादाम नियमित रूप से खाना चाहिए. इतना बादाम आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे अधिक बादाम का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं