Rice Water For Hair Fall: आज के दौर में बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या आम हो गई है. हर कोई इस समस्या से लगातार जूझ रहा है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाल लम्बे (Lambe baal kaise kare) और खूबसूरत हों, लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल (Lifestyle) और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों को काफी (Balon ka jhadna kaise roke) नुकसान हो रहा है. इससे बचने के लिए आपने भी कई उपायों (Gharelu Upay) के बारे में सुना होगा. इसी को देखते हुए कई हेयर केयर (Hair Care) ब्रांड इस समस्या को ठीक करने का दावा किया करते हैं, लेकिन इसका समाधान आपके घर के किचन में ही मौजूद है. चावल का पानी (Rice water) बालों को विकसित होने में मदद करता है, लेकिन आज भी बहुत से लोग चावल के चमत्कारी गुणों (Balon ke liye Chawal ka Pani) से अनजान है.
तो चलिए जानते हैं कि चावल के पानी से बालों (Chawal ka Paani) को किस तरह से मजबूत और घना किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : कमर तक लटकती 'नागिन' जैसी मोटी हो जाएगी चोटी, हफ्ते में बस दो बार मिक्स कर के लगाएं ये दो तेल
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टूटते बालों के लिए चावल के पानी के फायदे | क्या चावल का पानी आपके बालों के लिए अच्छा है? | Is Rice Water Good for Your Hair? | Benefits Of Rice Water For Hair Fall
चावल का पानी पतले या बेजान बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है, जबकि घुंघराले बालों को इससे मिलने वाले लचीलेपन से फायदा होता है. पतले बालों वाले लोगों को इनोसिटोल पसंद आएगा जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को घना बनाता है.
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर
चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है. वज़न घटाने की चाहत रखने वाले लोग इसे अपनी डाइट से हटा देते हैं, लेकिन कार्बोहाइड्रेट बालों के लिए अच्छा हो सकता है. इसमें इनोसिटोल होता है, जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है. यह खराब हुए बालों की मरम्मत करने में मदद करता है और फिर बालों के विकास में भी सहायक होता है. चावल के पानी का PH स्तर बालों के PH स्तर के समान ही होता है, ऐसा होने से ही बालों के झड़ने और टूटने की दर कम हो जाती है.
विटामिन B और E
चावल के पानी में विटामिन बी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो बालों को पोषण देते हैं. चावल का पानी सिर की त्वचा को आराम पहुंचाता है. सूजन को कम कर सकता है. इसके अलावा ये बालों में पैदा होने वाले डैंड्रफ को कम करने और बालों की स्थिति को सुधार करने में मदद करता है.
बालों घना, काला और लंबा बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें चावल का पानी | Rice water for hair: Benefits and how to use it
चावल का पानी घर में बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको एक कप चावल लेकर उसे साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लेना है, फिर इस चावल में 2 कप पानी मिला लें और इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. तीस मिनट पूरे हो जाने के बाद चावल को अच्छी तरह से छान लें और पानी को एक बर्तन में इकट्ठा कर लें. चावल के इस पानी को अपने सिर की स्कैल्प पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से सिर की मसाज करें. इसे 15 मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें.
एसिडिटी के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार, परहेज | Dr Prakhar Gupta
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं