Ankho Kr Roshni Kaise Badhaye: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्राकृतिक, ताज़ी उपज वाला खाना सबसे अच्छा माना जाता है. प्रकृति ने हमें कई पौष्टिक फल, सब्जियां और जड़ी-बूटियां दी हैं जिन्हें हम अच्छे स्वास्थ्य के लिए खा सकते हैं. आज के समय में आंखों से जुड़ी समस्या काफी देखी जाती है. आंखें कमजोर होने का एक कारण हमारी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान भी है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है. कम्यूटर और मोबाइल पर घंटों रहने के कारण आंखे कमजोर हो रही है. अगर आप भी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप कच्चे पपीते का सेवन कर सकते है. पपीते को आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं पपीता खाने के फायदे.
क्या आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है पपीते का सेवन- (Is Raw Papaya Improving Eyesight)
कम ही लोग जानते हैं कि कच्चा पपीता आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट में शामिल करने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक अध्ययन के अनुसार कच्चे पपीते में महत्वपूर्ण मात्रा में कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो शरीर में विटामिन ए बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं. वास्तव में, मात्रा गाजर और टमाटर से भी ज्यादा है! स्वस्थ आंखों के लिए भी कच्चे पपीते का सेवन करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या आप असली पनीर खा रहे हैं? ऐसे करें नकली और असली पनीर की पहचान

Photo Credit: Unsplash
कच्चा पपीता के गुण और फायदे- Health Benefits Of Eating Raw Papaya:
कच्चा पपीता विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलेट, पोटैशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स हो जो सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं. कच्चे पपीते को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. कच्चे पपीते के सेवन से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. स्किन को बेहतर रखने में मददगार है कच्चे पपीते का सेवन. रोजाना कच्चा पपीता खाने से स्किन को मुंहासे और पिग्मेंटेशन में कि परेशानी में भी मदद मिल सकती है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं