सुबह चाय चढ़ाने से लेकर दोपहर की रोटियां और फिर रात के बर्तन मांजने तक, घर की औरतों का आधा जीवन रसोई के पत्थर के आगे खड़े-खड़े बीत जाता है. दिनभर खड़े रहने के बाद शाम तक पैरों में भारीपन, पिंडलियों में दर्द और टखनों में सूजन महसूस होना आम बात लग सकती है. कई महिलाएं इसे दिनभर के काम की थकान समझकर नजरअंदाज कर देती हैं. अक्सर सब यही सोचते हैं कि चलो दिनभर की थकान है, थोड़ा बाम मल लेंगे या सरसों का तेल चुपड़कर सो जाएंगे तो कल सुबह तक ठीक हो जाएगा.
लेकिन पैरों में नीली या बैंगनी नसें उभर रही हैं और साथ में भारीपन या सूजन भी रहती है, तो इसे केवल थकान मानना ठीक नहीं. ये वैरिकोज वेन्स के संकेत हो सकते हैं. लंबे समय तक एक जगह खड़े रहना इसकी परेशानी बढ़ाने वाले कारणों में शामिल हो सकता है.
-
AI नहीं खा सकता है आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पैरों की नसें आखिर क्यों टेढ़ी-मेढ़ी होने लगती हैं?
हमारे शरीर की बनावट ही कुछ ऐसी है कि नसों को नीचे पैरों से खून वापस ऊपर दिल की तरफ धकेलना पड़ता है. अब यह काम गुरुत्वाकर्षण के उलटे चलता है.
पैरों की नसों में छोटे-छोटे वाल्व होते हैं, जो खून को वापस दिल की ओर जाने में मदद करते हैं. जब ये वाल्व ठीक से काम नहीं करते तो खून नसों में जमा होने लगता है और नसें उभरी हुई दिखाई दे सकती हैं.
जब आप घंटों बिना हिले-डुले एक ही जगह खड़ी रहती हैं, तो खून का सारा बोझ इन्हीं नसों पर आ पड़ता है. लंबे समय तक लगातार खड़े रहने से पैरों की नसों पर दबाव बढ़ सकता है. जिन लोगों में नसों के वाल्व ठीक से काम नहीं करते, उनमें खून जमा होने और नसों के उभरने की समस्या हो सकती है.
उम्र बढ़ना, अधिक वजन, गर्भावस्था, लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना और परिवार में वैरिकोज वेन्स का इतिहास जैसे कई कारण इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं.
Also Read: खाना खाने के बाद शुगर कितनी होनी चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया कब बजती है खतरे की घंटी
कब घरेलू नुस्खे छोड़कर अस्पताल भागना चाहिए?
शारदाकेयर - हेल्थसिटी में न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. आतमप्रीत सिंह बताते हैं कि रसोई में काम करने वाली महिलाओं में यह दिक्कत बहुत आम है, पर वे इसे तब तक छुपाती हैं जब तक चलना दूभर न हो जाए.
डॉ. आतमप्रीत सिंह कहते हैं-
लंबे समय तक खड़े रहना पड़े तो पैरों का कैसे रखें ध्यान?
रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव से पैरों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
रसोई में एक ऊंचा स्टूल रखें: स्लैब के सामने लगातार खड़े रहने की कसम मत खाइए. जब प्याज-टमाटर काटना हो, मटर छीलनी हो या आटा गूंथना हो, तो आराम से स्टूल पर बैठकर निपटाइए. हर आधे घंटे में दो मिनट के लिए बैठना भी नसों को बड़ी राहत दे देता है.
खड़े-खड़े पंजों पर उठें: जब दूध उबल रहा हो या कुकर की सीटी का इंतजार हो, तो पंजों के बल ऊपर उठिए और फिर एड़ियों पर आइए. पिंडलियों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने वाली हल्की गतिविधि रक्त प्रवाह में मदद कर सकती है.
रात को तकिया लगाना न भूलें: जब सोने लगें, तो पैरों के नीचे दो तकिए इस तरह रख लें कि पैर छाती से थोड़े ऊंचे रहें. पैरों को ऊपर रखने से कुछ लोगों में सूजन और भारीपन जैसे लक्षणों से राहत मिल सकती है.
Also Read: क्या करी पत्ता चबाने से शुगर कंट्रोल होता है?
डॉक्टर से पूछकर कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनें : वैरिकोज वेन्स में डॉक्टर कुछ लोगों को कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनने की सलाह दे सकते हैं. ये पैरों पर नियंत्रित दबाव डालकर रक्त प्रवाह में मदद करती हैं और दर्द, भारीपन या सूजन जैसे लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकती हैं. सही प्रकार और दबाव वाली स्टॉकिंग्स चुनने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं