विज्ञापन

सिर्फ टेस्ट नहीं, सेहत का खजाना है अनानास, जानें हीट स्ट्रोक बचाव से लेकर पीरियड्स तक के फायदे

Pineapple For Health: गर्मियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए फलों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है और अनानास उन्हीं फलों में से एक है. इस आर्टिकल में जानें फायदे और सेवन का तरीका.

सिर्फ टेस्ट नहीं, सेहत का खजाना है अनानास, जानें हीट स्ट्रोक बचाव से लेकर पीरियड्स तक के फायदे
Pineapple Benefits: अनानास के फायदे.

Pineapple Health Benefits For Summer: तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं. देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत खराब कर सकती है. इसलिए इस मौसम में खान-पान भी खास ख्याल रखें. क्या आप जानते हैं अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है. जी हां आपने सही सुना. अनानास में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. 

कैसे करें अनानास का सेवन- (How To Consume Pineapple)

स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है. चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, जूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह स्वादिष्ट लगता है. इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अनानास के फायदे- Ananas Ke Fayde:

  1. अनानास सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. 
  2. अनानास सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. 
  3. अनानास में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है. 
  4. अनानास में फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तरोताजा रखते हैं और कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं.
  5. आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है. यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है. 
  6. महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है. इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है. अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. इसका स्वाद और ऊपर क्राउन जैसा गुच्छा इसे राजसी लुक देता है. गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है.

ये भी पढ़ें- 48 डिग्री की तपिश से तड़प रहा उत्तर भारत, जानिए हीट वेव शरीर पर कितना भारी पड़ सकती है

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananas Ke Fayde, Pineapple For Health, Pineapple Best For Dehydration And Heat Stroke, Garmi Mein Ananas Khane Ke Fayde, Pineapple Benefits Hindi, Pineapple For Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com