Glowing face pack: दिन में हम इधर-उधर कामों में बिजी रहते हैं लेकिन हम रात को अपनी स्किन पर काम कर सकते हैं. एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन जादू की तरह काम कर सकता है. हम सभी साफ, दमकती त्वचा का सपना देखते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग थका और बेजान चेहरे से परेशान रहते हैं. अगर आप भी अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने के लिए रेडी और वाकई चाहते हैं आप जवां और सुंदर दिखें तो यहां कुछ फेस मास्क हैं जिन्हें आपको रात को लगाकर सो जाना है और सुबह धोना है. कुछ दिन तक आजमाने से आपको कमाल का फायदा देखने को मिल सकता है.
चमकदार स्किन के लिए ओवरनाइट फेस मास्क | Overnight face mask for glowing skin
नारियल तेल फेस मास्क
हर कोई जानता है कि नारियल का तेल स्किन के लिए सबसे अच्छा है. नारियल का तेल ड्राई और इरिटेटेड स्किन के लिए एकदम सही है क्योंकि यह सूजन को कम करता है, हाइड्रेशन में सुधार करता है और सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को रोकता है. इसलिए अगर आपकी त्वचा ड्राई या चिड़चिड़ी है, तो इस फेस मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसका उपयोग कैसे करें?
टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों के साथ एक चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल मिलाएं. सोने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और सुबह इसे धो लें.

एलोवेरा और विटामिन ई मास्क
प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड और एंजाइम से भरपूर, एलोवेरा स्किन के लिए वरदान है. विटामिन ई के साथ इसका कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को नुकसान से बचाएगा और हेल्दी रहने के लिए जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ-साथ सूजन को कम करेगा.
इसका उपयोग कैसे करना है?
दो विटामिन ई कैप्सूल से ऑयल निकाले और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और सुबह ठंडे पानी से धो लें.
ग्रीन टी मास्क
एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, ग्रीन टी के त्वचा के लिए कई लाभ हैं, जैसे इसे साफ करना और इसे टोन करना. जब रात भर फेस मास्क के रूप में उपयोग किया जाता है, तो ग्रीन टी स्किन को साफ करने के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन और डार्क सर्कल को भी कम कर सकती है.
इसका उपयोग कैसे करें?
ग्रीन टी तैयार करें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. अगली सुबह इसे ठंडे पानी से धो लें.
बादाम और दूध का मास्क
इन दो शक्तिशाली इंग्रेडिएंट्स के कॉम्बिनेशन से आपको एक ऐसा मास्क मिलेगा जो विटामिन ई और फोलिक एसिड से भरपूर है. अगर ऐसा लगता है कि आपकी त्वचा ने अपनी कोमलता खो दी है, तो आपको इस फेस मास्क को आजमाना चाहिए.
अक्सर पेट साफ नहीं हो पाता तो खाना शुरू कर लीजिए 10 चीजें, निकल जाएगी आतों में फंसी सारी गंदगी
इसका उपयोग कैसे करें?
पांच बादाम रात में भिगो दें और सुबह उन्हें छील लें. इन्हें ब्लेंडर में क्रश करें और मिश्रण तैयार करने के लिए इसमें दो बड़े चम्मच दूध मिलाएं. सोने से पहले इसे कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर रगड़ें और अगली सुबह इसे धो लें.

खीरा फेस मास्क
खीरे का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और इसलिए त्वचा पर उपयोग करने के लिए यह एक बेहतरीन सामग्री है. त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ खीरे का ओवरनाइट फेस मास्क भी त्वचा को हाइड्रेट करता है और सनबर्न से राहत दिलाता है. यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है, जिससे इसे एक सुंदर चमक मिलती है.
इसका उपयोग कैसे करें?
आधे खीरे का रस निकालें और रुई की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं. सुबह सबसे पहले इसे धो लें.
Video: सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं