How To Reduce Fat In Winter: सर्दियों का मौसम आरामदायक होता है, लेकिन इस दौरान मोटापा बढ़ने की समस्या आम है. ठंड में हम ज्यादा कैलोरी वाले खाने की ओर आकर्षित होते हैं और फिजिकल एक्टिविटीज भी कम हो जाती हैं. ऐसे में वजन बढ़ना स्वाभाविक है. अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं, तो सर्दियों के अपने रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करके इसे संभव बना सकते हैं. यहां हम ऐसे 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली लाइफस्टाइल में शामिल करके आप बॉडी को को कम करने में मदद पा सकते हैं.
बॉडी फैट घटाने के लिए रोज करें ये काम | Do This Every Day To Reduce Body Fat
1. सुबह की धूप लें
सर्दियों में धूप सेंकने का फायदा सिर्फ गर्माहट तक ही सीमित नहीं है. धूप लेने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, धूप में समय बिताने से मूड अच्छा रहता है और फिजिकल एक्टिविटी करने की प्रेरणा भी मिलती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड से हैं परेशान, तो अदरक के रस में ये चीज मिलाकर पीने से मिल सकता है Uric Acid से छुटकारा
2. गुनगुना पानी पिएं
दिनभर पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है, लेकिन सर्दियों में ठंड के कारण लोग कम पानी पीते हैं. गुनगुना पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है. इसके अलावा, दिन की शुरुआत में नींबू और शहद के साथ गुनगुना पानी पीना बेहद लाभकारी हो सकता है.
3. सीजनल सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल करें
सर्दियों में मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली, फैट बर्न करने में मदद करती हैं. इनमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल वजन घटाने में सहायक होते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं. साथ ही मौसमी फलों जैसे अमरूद और संतरा खाने से शुगर क्रेविंग भी कम होती है.
यह भी पढ़ें: क्या ब्लड शुगर लेवल को घटा सकते हैं अमरूद के पत्ते? अगर रोज 15 दिनों तक करेंगे ये काम, तो डायबिटीज में आएगा सुधार?
4. फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं
सर्दियों में आलस के कारण लोग एक्सरसाइज करने से बचते हैं, लेकिन यह वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बनता है. आप घर पर ही योग, स्ट्रेचिंग, या हल्की-फुल्की कसरत कर सकते हैं. दिन में 30 मिनट की वॉक या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है.
5. चाय-कॉफी की जगह हर्बल ड्रिंक्स चुनें
सर्दियों में चाय और कॉफी का सेवन बढ़ जाता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. इनकी जगह ग्रीन टी, हर्बल टी या अदरक-हल्दी वाला दूध पिएं. ये शरीर को डिटॉक्स करने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं