How To Reduce High Uric Acid Naturally: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं. ये समस्या सुनने में जितनी मामूली लगती है असल में उतनी ही खतरनाक है. अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा जमा हो गई, तो यह बिस्तर से उठना मुश्किल बना सकती है. यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अदरक के रस में शहद और नींबू मिलाकर पीने से हाई यूरिक एसिड की समस्या में काफी राहत मिल सकती है. हालांकि, यह उपाय तभी कारगर होगा जब आप इसे नियमित रूप से अपनाएंगे और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करेंगे. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो अदरक के रस का यह घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है.
यूरिक एसिड को कम करने के लिए अदरक | Ginger To Reduce Uric Acid
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और यूरिक एसिड को तोड़कर उसे बाहर निकालने में मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन को चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये घरेलू फेस पैक, त्वचा पर कुदरती चमक पाने में मिलेगी मदद
अदरक के रस में क्या मिलाना है?
अदरक के रस का प्रभाव और बढ़ाने के लिए उसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाई जा सकती हैं. यह उपाय न केवल यूरिक एसिड को कम करने में मदद करेगा, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाएगा.
- अदरक का रस - 1 चम्मच
- शहद - 1 चम्मच
- नींबू का रस - 1 चम्मच
- गुनगुना पानी - 1 गिलास
इस तरह से करें तैयार:
- सबसे पहले 1 चम्मच ताजा अदरक का रस निकालें.
- इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
- इस मिश्रण को गुनगुने पानी में मिलाकर अच्छी तरह से घोलें.
- इसे सुबह खाली पेट पिएं.
यह उपाय कैसे करता है काम?
- अदरक: सूजन को कम करता है और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है.
- शहद: शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और सूजन को कंट्रोल कर सकता है.
- नींबू: यूरिक एसिड को घोलने और उसे यूरीन के जरिए बाहर निकालने में सहायक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में धूप नहीं ले पा रहे हैं, तो विटामिन डी के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
इन बातों का रखें ध्यान:
- बैलेंस डाइट अपनाएं: ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स (जैसे रेड मीट, सी फूड) और फ्रक्टोज से भरपूर फूड्स से बचें.
- हाइड्रेशन पर ध्यान दें: पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- फिजिकल एक्टिविटी करें: रेगुलर एक्सरसाइज से शरीर में यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल रहता है.
- कैफीन और शराब से बचें: ये फूड्स यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं