Natural Skin Care Tips: चेहरे की त्वचा को साफ और चमकदार बनाना हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन आजकल के प्रदूषण, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हमारी त्वचा पर गंदगी, धूल और डलनेस का असर साफ दिखता है. बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने के बजाय आप घर पर ही नेचुरल उपाय अपनाकर अपनी त्वचा को निखार सकते हैं. हल्दी और एक खास सफेद चीज के मिश्रण से तैयार फेस पैक आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है. अगर आप भी त्वचा को निखारकर एक बेदाग स्किन पाना चाहते हैं, तो यहां आपको असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जो आपको कमाल के रिजल्ट दे सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी और सफेद चीज का कमाल
हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. हल्दी त्वचा की टोन को निखारने और उसे एक समान बनाने में भी मदद करती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद चीज के रूप में हम दही या मलाई का उपयोग कर सकते हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स हटाता है. वहीं, मलाई त्वचा को मॉइश्चराइज करती है और उसे नरम बनाती है. इन दोनों सामग्रियों के मेल से तैयार फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और उसे अंदर से पोषण देता है.
यह भी पढ़ें: फिटकरी और सेंधा का साथ में इस्तेमाल कर इन 5 समस्याओं का घर पर ही कर सकते हैं इलाज, कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे
फेस पैक बनाने की विधि | How To Make Face Pack
सामग्री:
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच ताजी दही या मलाई
- 1 चम्मच शहद
विधि:
- एक कटोरी में हल्दी पाउडर और दही/मलाई मिलाएं.
- इसे अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
- अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें शहद मिलाएं.
कैसे लगाएं:
- सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें.
- तैयार पेस्ट को ब्रश या उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
- इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें.
- हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें और तौलिए से पोंछ लें.
यह भी पढ़ें: खाली पेट जायफल का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान नहीं होगा यकीन, ये 5 लोग जरूर करें सेवन
इस फेस पैक के फायदे:
- डिटॉक्सिफिकेशन: यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और गंदगी को हटाता है.
- नेचुरल निखार: नियमित उपयोग से त्वचा पर एक प्राकृतिक चमक आती है.
- डार्क स्पॉट्स और टैन हटाए: हल्दी और दही का यह मिश्रण दाग-धब्बे और सन टैन को कम करता है.
- त्वचा को पोषण: मलाई या दही त्वचा को हाइड्रेट कर उसे मुलायम बनाता है.
इन बातों का रखें ध्यान:
- अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो हल्दी का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लें.
- इस फेस पैक का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार करें.
- अच्छी क्वालिटी वाली हल्दी और ताजा दही/मलाई का उपयोग करें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं