Benefits of Alum and Rock Salt: हम इंडियन्स अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं का इलाज पहले अपने तरीके से करने की कोशिश करते हैं. कई स्वास्थ्य समस्याएं घरेलू नुस्खों से ठीक भी हो जाती हैं. हालांकि अब हम सभी को पुराने बुजुर्गों के मुकाबले उतने घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी भी नहीं है. पुराने समय में सारे इलाज हमारी दादी-नानी घरेलू चीजों से ही कर देती थीं. उन्हीं कारगर चीजों में से एक है फिटकरी और सेंधा नमक. जो भारतीय घरों में सदियों से उपयोग किए जाने वाले प्राकृतिक चीजें हैं. दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कारगर साबित होते हैं. इनका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप कई छोटी-मोटी बीमारियों का घर पर ही इलाज कर सकते हैं. आइए जानें फिटकरी और सेंधा नमक के बारे में 5 ऐसे फैक्ट जो आपको आज तक पता नहीं थे.
इन समस्याओं का रामबाण इलाज है फिटकरी और सेंधा नमक | Fitkari And Rock Salt Are The Surefire Cure For These Problems
1. गले की खराश का इलाज
गले में खराश या इंफेक्शन होने पर फिटकरी और सेंधा नमक का गरारा बेहद प्रभावी माना जाता है. गुनगुने पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक और चुटकीभर फिटकरी पाउडर मिलाएं. इस पानी से दिन में 2-3 बार गरारा करें. इससे गले की सूजन और खराश में राहत मिल सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या
दांत दर्द, मसूड़ों में सूजन या बदबू की समस्या के लिए फिटकरी और सेंधा नमक का मिश्रण अद्भुत काम करता है. फिटकरी और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें. इसे दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें या गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करें. यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और मसूड़ों को मजबूत बनाता है.
यह भी पढ़ें: लंबे समय से है कब्ज की दिक्कत, रुक-रुककर होता है पेट साफ, तो सोने से पहले करें ये, बाहर निकलने लगेगी पेट की गंदगी
3. पिंपल्स और त्वचा की समस्याएं
फिटकरी और सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. 1 चम्मच सेंधा नमक और चुटकीभर फिटकरी को गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे पिंपल्स या दाग-धब्बों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें. यह त्वचा को साफ और संक्रमण मुक्त बनाता है.
4. पसीने की दुर्गंध और फंगल इंफेक्शन
फिटकरी और सेंधा नमक का मिश्रण पसीने की बदबू और त्वचा के फंगल इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है. नहाने के पानी में थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक और फिटकरी डालें. इस पानी से स्नान करें. यह स्किन को हमेशा फ्रेश और इंफेक्शन से बचाकर रखता है.
यह भी पढ़ें: सब कुछ ट्राई करने पर भी Body Fat कम नहीं हो रहा, तो हल्दी, लौंग, दालचीनी का यूं करें सेवन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
5. पैरों की दरारें और दर्द
पैरों की दरारें और थकान को दूर करने के लिए यह मिश्रण बेहद फायदेमंद है. गर्म पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक और थोड़ी सी फिटकरी मिलाएं. इसमें पैर 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें. यह दर्द और सूजन को कम करता है और त्वचा को मुलायम बना सकता है.
सावधानियां:
- फिटकरी और सेंधा नमक का उपयोग सीमित मात्रा में करें.
- अगर त्वचा पर जलन हो रही हो, तो इसे तुरंत बंद कर दें.
- गंभीर समस्याओं के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं