गर्मियों में बढ़ते तापमान और प्रदूषण से चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और मुरझाई स्किन की समस्या आम हो गई है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्लो नहीं मिल पाता. ऐसे में आयुर्वेद सरल, सस्ता और प्रभावी घरेलू उपाय एलोवेरा और हल्दी फेस पैक के इस्तेमाल की सलाह देता है.
आयुष मंत्रालय के अनुसार, एलोवेरा और हल्दी दोनों ही स्किन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं. इनका मिश्रण स्किन को गहराई से पोषण देता है, सूजन कम करता है और मुंहासों तथा दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है. यह नेचुरल फेस पैक गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए बेहद कारगर है. इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं, स्किन हाइड्रेट रहती है और नेचुरल ग्लो वापस आता है.

हल्दी-एलोवेरा के फायदे- (Benefits of Turmeric-Aloe Vera)
एलोवेरा विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह स्किन को नमी प्रदान करता है, जलन और सूजन कम करता है. साथ ही सनबर्न से राहत देता है. वहीं, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से रिच है. यह मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां कम करता है और स्किन को निखारता है.

हल्दी-एलोवेरा फेस पैक के फायदे- (Benefits of Turmeric-Aloe Vera Face Pack)
दोनों को मिलाकर बनाया गया फेस पैक स्किन को डिटॉक्स करता है, डेड स्किन हटाता है, पोर्स साफ करता है और प्राकृतिक ग्लो लाता है. यह हाइपरपिगमेंटेशन और बढ़ती उम्र की निशानियों को भी कम करने में मदद कर सकता है.
कैसे बनाएं हल्दी-एलोवेरा फैस पैक- (How to make turmeric-aloe vera face pack)
इस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें. इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं. ऑप्शनल 1 चम्मच शहद या दही भी डाल सकते हैं. इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे को साफ करने के बाद इस पैक को 10-15 मिनट के लिए लगाएं. फिर गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से चेहरा चमकदार और मुलायम हो जाता है.
नोटः गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा और हल्दी का यह घरेलू पैक महंगे प्रोडक्ट से बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ सावधानी भी बरतें जैसे संवेदनशील स्किन वाले लोग सावधानी से इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- दिनभर AC में रहने से स्किन हो रही ड्राई? ये टिप्स रखेंगे ग्लो बरकरार
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं