Saunf Wala Doodh Peene Ke Fayde: रात में सोने से पहले दूध में सौंफ उबालकर पीना स्वास्थ्य के लिए एक बेहद फायदेमंद आयुर्वेदिक उपाय माना जाता है. यह न केवल अच्छी नींद को बढ़ावा देता है, बल्कि पाचन, हड्डियों और हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं. जब इसे गर्म दूध में उबालकर लिया जाता है, तो इसके गुण और ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं. इस लेख में हम बता रहे कि यह सरल लेकिन शक्तिशाली उपाय किस तरह आपकी सेहत में बदलाव ला सकता है और क्या-क्या फायदे दे सकता है.
दूध में सौंफ उबालकर पीने के फायदे (Benefits of Drinking Fennel Boiled In Milk)
1. स्लीप क्वालिटी में सुधार
दूध में सौंफ मिलाकर पीने से शरीर और दिमाग को शांति मिलती है. इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह तनाव को कम करता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: गर्मियों में वजन कम करने के 3 आसान तरीके, ये काम कर लेंगे तो शरीर में अपने आप दिखने लगेगा फर्क
2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. दूध के साथ सौंफ लेने से पेट की जलन शांत होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है.

Photo Credit: iStock
3. हड्डियों को मजबूत करता है
दूध में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. सौंफ में मौजूद मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं. यह गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक होता है.
4. हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है
सौंफ और दूध का संयोजन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखता है. यह हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है.
यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार डॉक्टरों ने रेयर डिसऑर्डर वाले शिशु के डीएनए में किया एडिट
5. शरीर को डिटॉक्स करता है
सौंफ में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है और शरीर को अंदर से साफ करता है.
कैसे बनाएं सौंफ वाला दूध?
- एक गिलास दूध को उबालें.
- इसमें एक चम्मच सौंफ डालें और 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- दूध को छानकर हल्का ठंडा करें और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाएं।
- इसे सोने से पहले पीने से अधिकतम लाभ मिलेगा.
सोने से पहले दूध में सौंफ उबालकर पीना एक सरल और प्रभावी उपाय है, जो नींद, पाचन, हड्डियों और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है. इसे अपने रूटीन में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं