Home Made Remedy For Eyesight: आजकल की लाइफस्टाइल में आंखों का कमजोर होना आम हो गया है. आंखों की रोशनी को ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं? नेचुरल तरीके से आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को असरदार माना जाता है. कुछ आजमाएं हुए घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हर किसी को अपनाना चाहिए. आजकल सभी लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने से जूझ रहे हैं. इसके साथ ही पॉल्यूशन और अन्य लाइफस्टाइल फैक्टर भी आपकी नजर को कम कर सकते हैं. बहुत से लोगों को पास का देखने में परेशानी होने लगती है तो कुछ को दूर का साफ नहीं दिखाई देता. आज के समय में कम उम्र से ही चश्मा लग जाता है. आपने भी नोटिस किया होगा न सिर्फ यंग एडल्ट्स में बल्कि बच्चों में चश्मा लगाने की नौबत आने लगी है. ऐसे में बहुत से लोग आज चश्मा हटाने के उपाय तलाशते हैं वहीं कुछ सवाल करते हैं कि चश्मा कैसे हटाएं, चश्मा हटाने के घरेलू उपाय क्या हो सकेत हैं? तो आज हम आपके लिए एक ऐसी बेड टाइम ड्रिंक लेकर आए हैं जो आंखों को रोशनी को तेज करने में मदद करेंगे.
आंखों की रोशनी तेज करने का घरेलू नुस्खा | Home Remedy To Improve Eyesight
माना जाता है कि हर रात दूध के साथ कुछ आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने वाली चीजों का सेवन न सिर्फ नजर तेज करेगा बल्कि इम्यून पावर को भी बढ़ावा देता है. यहां 3 ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें दूध में मिलाकर सेवन करने से आंखों की रोशनी सुधार होगा, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलेगा, सेल रिजनरेशन में भी मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सौंफ: ये एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और पोटेशियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो कॉर्निया को हेल्दी बनाए रखने, आंखों की रोशनी में सुधार करने और आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने की दिशा में काम करता है.
यह भी पढ़ें: अपना लें बालों को लंबा, काला, घना और स्मूद बनाने का ये नुस्खा, न्यूट्रिशनिष्ट ने खुद बताया ये जादुई राज
गुड़: ये एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसे दूध, सौंफ, बादाम, अश्वगंधा और दूसरी पावरफुल चीजों के साथ मिलाने पर ये प्रभावी तरीके से आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है.
बादाम: बादाम विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है. इनमें हेल्दी फैट भी होती है जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा देता है.
अश्वगंधा: ये एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखों की रोशनी में सुधार करने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसका उपयोग आमतौर पर आंखों की थकान के इलाज और आंखों की रोशनी में सुधार के लिए किया जाता है.
ऐसे बनाएं आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने वाली ड्रिंक:
बादाम, सौंफ, गुड़ और अश्वगंधा लें. इस अमृत को बनाने के लिए एक ग्राइंडर लें और 4 सामग्रियों का सूखा और गांठ रहित पाउडर बना लें. इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. सोते समय ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास गर्म दूध लें और इसमें 2 चम्मच यह मिश्रण मिलाएं और घोलकर पी लीजिए.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं