Clove Tea Ke Fayde: बहुत से लोग बीमार पड़ने या गले में खराश होने पर लौंग की चाय पीने की सलाह देते हैं. कहते हैं इसमें हमें तुरंत बेहतर महसूस कराने की शक्ति है. लौंग ना सिर्फ गले की खराश में फायदा पहुंचाती है बल्कि इसमें कई गुण होते हैं जिसकी वजह से यह हर घर में होनी चाहिए. लौंग के फायदे इतने हैं कि उन्हें उंगलियों पर गिनाना मुश्किल है. हालांकि लौंग का सेवन कैसे और किस समय करना है ये पता होना जरूरी है. लौंग की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभों की भी लंबी फहरिस्त है. यहां जानिए कैसे डेली एक कप पीना आपके लिए चमत्कार कर सकता है.
ये भी पढ़ें: रात के खाने के बाद बिल्कुल न करें ये 4 गलतियां, मोटे हो जाएंगे आप, भद्दी पेट की चर्बी से रहेंगे परेशान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लौंग की चाय पीने के फायदे | Benefits of Drinking Clove Tea
1. तनाव के लिए लौंग की चाय: यह बहुत कम लोगों को पता होता है कि लौंग में ऐसे गुण होते हैं जो लोगों को शांत कर सकते हैं और आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं.
2. पाचन स्वास्थ्य के लिए लौंग की चाय: पेट के अल्सर, पेप्टिक अल्सर के खतरे को कम करता है और पेट की परत की रक्षा करता है.
3. वजन घटाने के लिए लौंग की चाय: ये नेचुरल फैटी एसिड और सिंथेसिस ब्लॉकर से भरपूर होता है जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं.
4. कैंसर के लिए लौंग की चाय: माना जाता है कि लौंग वास्तव में कैंसर कोशिकाओं को मार सकता है. लौंग में यूजेनॉल होता है, जिसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं.
ये भी पढ़ें: हंसते हुए झलकता है दांतों का पीलापन, तो इस फल के छिलके को 4 मिनट रगड़ें, सात दिन में सफेद हो जाएंगे दांत
5. लिवर के लिए लौंग की चाय: लौंग में यूकेलिप्टस भी होता है जो शरीर की सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है. ये अंग की सूजन को भी कम करने में मदद करता है. ये लिवर सेल्स को फैलने से भी रोक सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं