Lemon Peel Health Benefits in Hindi: नींबू को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नींबू को कई तरह से डाइट में इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्मियों का मौसम आते ही घरों में नींबू का खूब इस्तेमाल देखा जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नींबू ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. नींबू के छिलकों को स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि, सुंदरता के लिए भी अच्छा माना जाता है. दरअसल नींबू के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. नींबू के छिलके का इस्तेमाल मोटापा कम करने के लिए किया जा सकता है. नींबू के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं नींबू के छिलके से होने वाले फायदे.
नींबू के छिलके के फायदे- (Nimbu Ke Chilke Ke Fayde)
1. वजन घटाने के लिए-
नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है. पेक्टिन शरीर के वजन को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है. मोटापा कम करने के लिए आप नींबू के छिलके से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Foods for Body Detox: बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज खाएं ये 4 तरह फूड, शरीर में जमा गंदगी होगी बाहर...

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए-
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद है नींबू के छिलके से बनी चाय का सेवन. नींबू के छिलके में पाए जाने वाले पेक्टिन में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक प्रभाव कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है.
3. हड्डियों के लिए-
नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं.
4. स्किन के लिए-
नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
Joint problem remedy Knee pain| हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं, जानें Dr. Ishwar Bohra से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं