विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

अर्द्धहलासन योग रीड, पाचन और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए कमाल, जान लीजिए घर पर कैसे करें

Ardha Halasana Benefits: यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. यह एक शांत और विश्राम दायक आसन है.

अर्द्धहलासन योग रीड, पाचन और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए कमाल, जान लीजिए घर पर कैसे करें
Benefits of Ardha Halasana: नियमित अभ्यास से आप शरीर को हेल्दी और लचीला रख सकते हैं.

Ardha Halasana Benefits: ‘अर्द्धहलासन' एक सरल और प्रभावी योगासन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है. यह शुरुआती और अनुभवी योगियों दोनों के लिए उपयुक्त है. नियमित अभ्यास से आप न केवल अपने शरीर को हेल्दी और लचीला रख सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और एनर्जी का अनुभव भी कर सकते हैं. दरअसल, ‘अर्द्धहलासन' एक योग मुद्रा है, जिसमें व्यक्ति पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को 90 डिग्री के कोण तक ऊपर उठाता है, बिना कंधों या सिर को जमीन से उठाए. यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. यह एक शांत और विश्राम दायक आसन है.

यह भी पढ़ें: बढ़े हुए यूरिक एसिड को नेचुरली कम कर सकती है ये घरेलू ड्रिंक, गर्मियों में पीना बेहद फायदेमंद

अर्द्धहलासन करने का तरीका

‘अर्द्धहलासन' को सही तरीके से करने के लिए कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है. सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, दोनों हाथ शरीर के बगल में रखें और हथेलियां जमीन पर हों. इसके बाद सांस (श्वास) भरते हुए घुटनों को बिना मोड़े धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और जमीन से 90 डिग्री का कोण बनाएं. इस अवस्था में नितंब से कंधे तक शरीर एक सीध में रहेगा. सामान्य रूप से सांस लेते हुए इस अवस्था में 10-30 सेकेंड तक बने रहें. बाद में सांस छोड़ते हुए बिना सिर उठाए धीरे-धीरे पैरों को वापस जमीन पर ले आएं. शवासन में विश्राम करें.

बरतें ये सावधानियां

हालांकि, इस आसन को करते समय कुछ सावधानियां बरतें. अगर आपको पीठ दर्द, गर्भावस्था, हर्निया, या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस आसन को करने से पहले चिकित्सक या योग प्रशिक्षक से सलाह लें.

आसन को करते समय पैरों को अचानक न झटकें. हमेशा धीरे और कंट्रोल तरीके से आसन करें. इसके अलावा, गर्दन को अनावश्यक रूप से न मोड़ें.

यह भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ में आएगी तेजी, अगर आप करेंगे ये 3 काम, कुछ ही समय में लंबे, घने बन सकते हैं आपके बाल

अर्द्धहलासन के फायदे

यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, रीढ़ की हड्डी को लचीलापन देता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है. साथ ही तनाव और चिंता की समस्या को दूर करता है. इसके अलावा, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day 2025, Benefits Of Ardha Halasana, Ardha Halasana Benefits, How To Do Ardha Halasana, Step-by-Step Guide, How Doing Ardha Halasana At Home, Best Yoga Poses For Gut Health, Ardha Halasana Kaise Kare, Yoga For Better Blood Flow & Digestive Health, International Yoga Day Special, Ardha Halasana Explained, How To Perform Ardha Halasana Safely & Effectively, Yoga Techniques For Boosting Metabolism & Circulation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com