विज्ञापन

LPG गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन पर बना रहे हैं खाना, ये 4 सेफ्टी फीचर्स जरूर पता होने चाहिए...

How to Use Induction: यहां हम आपके साथ 5 ऐसे फीचर्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ आप अपने आपको सुरक्षित रख पाएंगे, बल्कि इस मशीन को लंबे समय तक भी चला पाएंगे. 

LPG गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन पर बना रहे हैं खाना, ये 4 सेफ्टी फीचर्स जरूर पता होने चाहिए...
How to use induction for the first time?

How to Use Induction: LPG गैस की किल्लत के चलते अगर आप इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. इसे इस्तेमाल करने में जितना आसान माना जाता है, उतना ही जरूरी है इसके सेफ़्टी फीचर्स को भी समझा जाए. इस पर खाना बनाने से पहले अगर सही जानकारी न हो, तो इंडक्शन का तापमान अचानक हाई हो सकता है या फिर यह सही से काम नहीं करता. यहां हम आपके साथ 5 ऐसे फीचर्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ आप अपने आपको सुरक्षित रख पाएंगे, बल्कि इस मशीन को लंबे समय तक भी चला पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

इंडक्शन यूज के 5 सेफ्टी टिप्स

ओटो शट-ऑफ: इसे इंडक्शन का सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर माना जाता है, जब इंडक्शन यह महसूस करता है कि बर्तन नहीं रखा है, बर्तन ठीक से फिट नहीं है या बर्तन बहुत देर तक खाली रखा हुआ है, तो यह खुद ही बंद हो जाता है. इससे न केवल बिजली बचती है, ओवरहीटिंग और किसी भी तरह के हादसे की संभावना कम हो जाती है.

ओवरहीट प्रोटेक्शन: हर इंडक्शन में एक सेंसर लगा होता है, जो उसके टेंपरेचर को मॉनिटर करता है उसे ओवरहीट प्रोटेक्शन कहते हैं. यह बर्तन के ज्यादा गर्म होने पर यदि तापमान बेहद ज्यादा बढ़ जाए, तो मशीन तापमान को नियंत्रित करने के लिए या तो हीट कम कर देती है या खुद को बंद कर इंडक्शन को खुद बंद कर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पैन डिटेक्शन फीचर: यह फीचर यह पहचान लेता है कि बर्तन सही है या नहीं. अगर बर्तन एल्युमिनियम, कॉपर या किसी नॉन-मेटल बेस का है तो इंडक्शन गर्म नहीं होगा और स्क्रीन पर एरर दिखा देगा.

चाइल्ड लॉक फीचर: अगर घर में बच्चे हैं तो यह फीचर सबसे जरूरी है. चाइल्ड लॉक एक्टिव होने पर इंडक्शन की कोई भी बटन काम नहीं करता. यह फीचर बच्चों की मौजूदगी में कुकिंग को सुरक्षित बना सकता है.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में माइग्रेन क्यों बढ़ रहा है? जानिए कारण और माइग्रेन का इलाज कैसे करें?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Induction Stove How To Use, How To Use Pigeon Induction Stove, How To Start Induction For The First Time, How To Use Induction Cooktop For Beginners, Induction Step-by-Step Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com