विज्ञापन

कीड़े के काटने पर चूना लगाना फायदे का सौदा या सेहत के लिए खतरा?

कीड़े जैसे- मच्छर, मधुमक्खी काटने के बाद अक्सर हमारे बुजुर्ग चूना या फिर टूथपेस्ट लगाने की सलाह दे देते हैं. क्या ऐसा करना सही है या फिर इससे कोई परेशानी बढ़ सकती है. यहां जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से-

कीड़े के काटने पर चूना लगाना फायदे का सौदा या सेहत के लिए खतरा?
is toothpase safe for insect bite : कीड़े काटने पर टूथपेस्ट लगाना सुरक्षित है?

हमारे घरों में सदियों से तरह-तरह के नुस्खे ट्राई किए जा रहे हैं. इनमें किसी कीड़े जैसे- मधुमक्खी, चींटी, मच्छर या किसी अन्य कीड़े ने काट लिया हो, तो उस जगह पर टूथपेस्ट या चूना लगाने का नुस्खा भई शामिल है. ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को लगाने से जलन और खुजली तुरंत कम हो जाती है. कई लोग इसे घरेलू नुस्खा मानकर अपनाते भी हैं. लेकिन क्या ये सच में सुरक्षित है या फिर इससे किसी तरह की समस्या बढ़ सकती है? इस विषय को लेकर हमने डॉक्टर से बात की.  सीके बिड़ला हॉस्पिटल के अशोसिएट डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन डॉ. तुषार तयाल का कहना है कि कीड़े के काटने पर बिना सोचे-समझे कोई भी चीज लगाने से बचना चाहिए. टूथपेस्ट और चूना जैसी चीजें लगाने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, कटे हुए हिस्से से इसके कण शरीर में पहुंच सकते हैं, जिससे संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाता है. 

कीड़े काटने वाली जगह पर क्यों लगाते हैं लोग टूथपेस्ट?

कई लोगों का मानते हैं कि टूथपेस्ट में मौजूद मेंथॉल और ठंडक देने वाले गुण स्किन की खुजली और जलन को तुरंत शांत कर देते हैं. इसी वजह से आज भी कई लोग इस नुस्खे का प्रयोग करते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि इससे जलन या खुलजी कम होना सिर्फ अस्थाई होता है. 

स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि टूथपेस्ट स्किन के लिए नहीं, बल्कि दांतों की सफाई के लिए बनाया जाता है. इसमें मौजूद केमिकल्स सेंसटिव स्किन पर  रिएक्ट कर सकते हैं. इससे रेडनेस, सूजन, जलन और एलर्जी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. 

चूना क्यों हो सकता है खतरनाक?

डॉक्टर कहते हैं कि चूना अल्कलाइन पदार्थ होता है. इसे अगर आप कटे, जलने जैसे स्थानों पर सिर्फ लगाते हैं, तो इससे स्किन तुरंत रिएक्ट कर सकता है. इससे बुजुर्ग और बच्चों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है. अगर स्किन पर पहले से खरोंच या घाव हो, तो चूना लगाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

कीड़े के काटने पर क्या करना चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको किसी कीड़े ने काट लिया है, तो प्रभावित हिस्से को सबसे पहले साफ पानी और हल्के साबुन से धो लें. इसके बाद ठंडी सिकाई करें, ऐसा करने से सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है. खुजली ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह लें. ताकि सही दवा के इस्तेमाल से स्थिति में सुधार हो सके.

ये भी पढ़ें - पेट में कीड़े होने पर क्या खाएं? ये 5 चीजें आ सकती हैं काम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insect Bite Complications, Insect Bite Home Remedies, Insect Bite Medical Emergencies, Insect Bite Symptoms, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com