विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

आप भी पहनते हैं कॉन्टैक्ट लेंस तो जान लीजिए गर्मियों में इनको इस्तेमाल करने का सही तरीका

Contact Lenses Care In Summer: गर्मी में आंखों की देखभाल में लापरवाही आपकी नजर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. सही सफाई, धूप से बचाव और समय-समय पर आंखों को आराम देना जरूरी है. 

आप भी पहनते हैं कॉन्टैक्ट लेंस तो जान लीजिए गर्मियों में इनको इस्तेमाल करने का सही तरीका
गर्मियों में कॉन्टैक्ट लेंस की इस तरह करें सही देखभाल.

Contact Lenses Care In Summer: गर्मी का मौसम आते ही हमारी आंखों की देखभाल का खास ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं. गर्मियों में पसीना, धूल और तेज धूप आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में सही तरीके से लेंस की सफाई और आंखों की सुरक्षा के उपाय जानना बेहद जरूरी होता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में कॉन्टैक्ट लेंस के साथ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी आंखें स्वस्थ और सुरक्षित रहें? आइए जानते हैं डॉक्टर समीर भाटी से.

गर्मियों में कॉन्टेक्ट लेंस की देखभाल (Contact Lenses Care In Summer)

High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करेगा वज्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका और लाभ

1. हाथों को हमेशा साफ रखें

सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी आप लेंस को आंखों में लगाएं या निकालें, तब अपने हाथ अच्छी तरह साबुन से धो लें. पसीना और गंदगी के कारण हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं. इसलिए हाथ पूरी तरह साफ होने चाहिए ताकि लेंस और आपकी आंखें दोनों सुरक्षित रहें.

 2. लेंस को साफ करें

गर्मियों में पसीना और धूल अधिक होती है, इसलिए लेंस की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हर बार लेंस निकालने के बाद उसे ठीक से साफ करें और सॉल्यूशन में रखें. ध्यान रहे कि पुराने सॉल्यूशन को फिर से इस्तेमाल न करें. ताजे सॉल्यूशन से ही लेंस को साफ करें. साथ ही, कभी भी पानी से लेंस न धोएं क्योंकि पानी में हानिकारक जीवाणु हो सकते हैं.

3. आंखों को बार-बार न छूएं

गर्मी के मौसम में आंखें जल्दी खुजाती हैं और बार-बार रगड़ने का मन करता है. लेकिन ऐसा करना संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है. खासकर लेंस पहनने वालों को अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए. इससे लेंस पर गंदगी लग सकती है और आंखों में जलन या संक्रमण हो सकता है.

4. धूप से बचाएं 

गर्मी के समय तेज धूप में बाहर निकलते समय आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है जिसमें फ्लैप वाला शील्ड हो, जिससे आंखों पर धूप का सीधा प्रभाव न पड़े. अगर हेलमेट नहीं पहन रहे हैं तो अच्छे क्वालिटी के सनग्लासेस लगाएं. इससे धूप और धूल से आंखों को बचाया जा सकता है. साथ ही अगर संभव हो तो कैप या हैट पहनकर भी आंखों को सूरज की किरणों से बचाएं.

5. आंखों को पानी से धोएं

दिनभर बाहर निकलने के बाद आंखों को आराम देना भी जरूरी है. आप घर लौटकर आंखों को ठंडे पानी से धो सकते हैं. कुछ लोग गुलाब जल का इस्तेमाल भी करते हैं, जो आंखों को ठंडक और आराम देता है. यह आंखों की जलन कम करने में मदद करता है और गर्मी के कारण आंखों की थकान भी कम होती है.

6. लेंस को लंबे समय तक न लगाएं

गर्मी में लेंस पहनने का समय कम रखें. बहुत लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखों को ऑक्सीजन कम मिलती है, जिससे आंखें सूख सकती हैं और जलन हो सकती है. अगर लेंस में कोई तकलीफ हो तो तुरंत निकाल दें और डॉक्टर से संपर्क करें.

7. सर्जरी होने बाद ज्यादा सावधानी रखें

जो लोग किसी भी तरह की आंखों की सर्जरी करवा चुके हैं या जो लंबे समय से लेंस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें और भी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. उनकी आंखें गर्मी और पसीने के कारण जल्दी प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना और उनके बताए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Care Of Contact Lenses, Contact Lenses, How To Care Of Contact Lenses During Summer, How To Care Of Contact Lenses In Summer, Care Of Contact Lenses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com