विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करेगा वज्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका और लाभ

Vajrasana Yoga: वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है. यह दिखने में जितना सरल है, इसके फायदे उतने ही गहरे और असरदार होते हैं. आइए जानते हैं वज्रासन करने के फायदे.

High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करेगा वज्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका और लाभ
Vajrasana Benefits: वज्रासन करने के स्वास्थ्य लाभ.

Vajrasana Yoga: वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है. यह दिखने में जितना सरल है, इसके फायदे उतने ही गहरे और असरदार होते हैं. रोजाना वज्रासन करने से न सिर्फ पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करता है. खाने के बाद इसे करने से खाना जल्दी पचता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिलती है. चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना सिर्फ 5 से 10 मिनट वज्रासन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं. 

आयुर्वेद के अनुसार, वज्रासन खासतौर से वजन कम करने में मददगार होता है. इसे करने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है, खासकर जांघों और पेट की चर्बी घटती है. इससे पेट हल्का लगता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज, गैस, खट्टी डकार और अपच जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. वज्रासन से शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है और इसे रोज करने से साइटिका जैसी बीमारी से भी राहत मिलती है. यह आसन खासतौर पर खाने के बाद करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

वज्रासन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो सकती है. यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है. वज्रासन में बैठकर अगर हम लंबी और गहरी सांसें लें, तो इससे फेफड़े भी मजबूत होते हैं. जिन लोगों का पेट बाहर निकला हुआ होता है, वे अगर रोज वज्रासन करें तो कुछ ही दिनों में उनका पेट अंदर आना शुरू हो जाता है. यह आसन दिमाग को शांत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और मन की बेचैनी को दूर करता है. इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है.

जब हम कभी-कभी अपना पसंदीदा खाना बहुत ज्यादा खा लेते हैं, तो पेट भरा-भरा लगता है और सीने के नीचे दबाव महसूस होता है. ऐसे समय में वज्रासन करना बहुत फायदेमंद होता है. अगर हम खाने के बाद 3 से 5 मिनट वज्रासन में बैठ जाएं, तो खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है. पाचन क्रिया अच्छी रहने के साथ-साथ वज्रासन से शरीर की मांसपेशियां भी लचीली बनती हैं. यह पीठ के निचले हिस्से के दर्द को भी दूर करता है. यह आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है.

वज्रासन करने के सही तरीका 

वज्रासन करने का सही तरीका बहुत आसान है. सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाएं. फिर अपनी पीठ को सीधा रखें ताकि आपकी रीढ़ की हड्डी सही स्थिति में हो. अपने पैर जमीन पर इस तरह रखें कि पैर की उंगलियां जमीन की तरफ हों और एड़ियां ऊपर की ओर रहें. अब अपनी सांसों पर ध्यान दें और इस मुद्रा को कुछ मिनट तक बनाए रखें. इस तरह वज्रासन करने से शरीर को आराम मिलता है और कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Is The Benefits Of Vajrasana Yoga?, Can I Do Vajrasana On Bed?, How Long Can I Sit In Vajrasana?, Vajrasana Yoga, Vajrasana Yoga Pose, Vajrasana Yoga In Hindi, Vajrasana Yoga Images, Vajrasana Yoga Benefits, Vajrasana Yoga Photo, Vajrasana Yoga Mudra, Vajrasana Yoga Drawing, Vajrasana Yoga Kaise Hota Hai, Vajrasana Yoga Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com