विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

कानों में जमा गंदगी खुद बा खुद निकलेगी बाहर, यहां जानें कान साफ करने के सबसे सुरक्षित तरीके

How to Remove Ear Wax Naturally: गलत तरीकों से कान साफ करना नुकसानदायक हो सकता है. यह हमारे सुनने की क्षमता पर भी असर डाल सकता है. इसलिए हमें कान साफ करने का सही तरीका पता होना चाहिए.

कानों में जमा गंदगी खुद बा खुद निकलेगी बाहर, यहां जानें कान साफ करने के सबसे सुरक्षित तरीके
Kaan Ko Kaise Saaf Kare: कान से गंदगी को सुरक्षित तरीके से निकालना जरूरी है.

How to Remove Ear Wax Naturally: अक्सर लोग कान की सफाई को लेकर लापरवाह होते है और जो तरीका सालों से अपनापे आ रहे है उसी को सही मान लेते है , कई लोग कॉटन बड्स, हेयर पिन, चाबी, माचिस की तीलियों जैसी चीज़ों से कान का मैल निकालने की कोशिश करते हैं, जो बहुत खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो उनके हिसाब से कान का मैल कोई गंदगी नहीं होती, बल्कि ये हमारे कान को धूल-मिट्टी और कीड़ों से बचाने का काम करता है. अगर इसे गलत तरीके से साफ किया जाए तो कान के अंदर चोट लग सकती है , संक्रमण हो सकता है और सुनाई देना भी बंद हो सकता है इसलिए जरूरी है यह समझना कि कान का मैल कैसे और कब निकालना चाहिए .

कान का मैल निकालने का सही तरीका क्या है ? 

अगर आपको लगता है कि आपके कान में बहुत मैल जमा हो गया है या सुनाई देने में दिक्कत हो रही है, तो आप कुछ सुरक्षित तरीके अपना सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके कान में कोई घाव, सूजन या इन्फेक्शन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी न डालें. आइए जानते हैं कान का मैल साफ करने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

नमक 

कान के मैल को साफ करने के लिए एक चम्मच नमक में आधा कप गर्म पानी डालकर सेलाइन वाटर बना लें और इसकी 3-4 बूंद को कान में डाला जा सकता है. कान में जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए इस घरेलू उपाय का एक से ज्यादा बार भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा अन्य भी तरीके हैं. 

ये भी पढ़ें- पीले दांतो को साफ करने के लिए घर पर बनाएं ये मंजन, एक्सपर्ट ने बताया तरीका मोतियों जैसे चमकेंगे दांत

बेकिंग सोडा 

जमा हुआ मैल निकालने के लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में अच्छे से मिलाकर ड्रॉपर की मदद से तीन-चार बूंद कान में डाल सकते है जिससे मैल खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगा और फिर आप उसे कॉटन या कपड़े से साफ कर सकते है .

सेब का सिरका 

कहा जाता है कि सेब के सिरके और विनेगर में एस्‍ट्रिजेंट प्रॉपर्टी होती है. इसलिए यह उपाय कान से मैल को निकालने के साथ-साथ इंफेक्‍शन से भी बचाता है . इस उपाय को अपनाने के लिए आपको एक चम्मच सेब के सिरके को सही मात्रा में पानी के साथ मिलाना है और 3-4 बूंद कान में डालें.

डॉक्टर की सलाह 

कान का मैल निकालने के लिए डॉक्टर हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करते हैं. डॉक्टर की सलाह से इसका उपयोग आप घर पर भी कर सकते है, इसके लिए बराबर मात्रा में 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को अच्छे से मिला लें , उसके बाद 3-4 बूंदों को दोनों कान में डाल कर कान में जमा गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है. हालांकि इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें. 

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Remove Ear Wax Naturally, Kaan Ko Kaise Saaf Kare, How To Clean Ears, Kaan Me Jama Mail Kaise Nikale, How To Remove Earwax, Home Remedies To Clean Earwax, How To Remove Earwax At Home Naturally, Earwax Removal Home Remedy In Hindi, Home Remedies For Earwax Removal, Kan Ki Gandagi Kaise Saaf Kare, Kaan Se Gandagi Kaise Nikale, Natural Ear Cleaning For Kids, Kaan Saaf Karne Ke Gharelu Nuskhe, Kaan Kaise Saaf Kare, Earwax Removal At Home, How To Clean Ears At Home Safely, Home Remedies For Impacted Earwax, How To Get Rid Of Earwax Buildup, Best Way To
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com