Heat Exhaustion: गर्मियां शुरू हो चुकी है और गर्मियों में कई ऐसी परेशानी होती है, जिससे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप इस दौरान होने वाली कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको गर्मी से होने वाली थकावट यानी (Heat Exhaustion) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण इंसान बेहोश तक हो जाता है. आइए जानते हैं, गर्मी से थकावट के लक्षण और कारण क्या है और कैसे इससे राहत मिल सकती है.
गर्मी से थकावट यानी 'Heat Exhaustion' के बारे में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी ने बताया कि, हीट क्रैम्प्स के बाद गर्मी से थकावट के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप भी पहनते हैं कॉन्टैक्ट लेंस तो जान लीजिए गर्मियों में इनको इस्तेमाल करने का सही तरीका
उन्होंने कहा, गर्मी से थकावट के लक्षण में किसी भी व्यक्ति को आम दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा पसीना आता है और वह रुकने का नाम भी नहीं लेता, ऐसे में इस तरह के पसीने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हालांकि डॉक्टर ने बताया कि कई लोग इस तरह के पसीने को ये सोचकर इग्नोर कर देते हैं, कि चलो गर्मियों में पसीना आता ही है, लेकिन ये सही नहीं है.
उन्होंने बताया, अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, तो इसका मतलब ये है कि, आप काम के दौरान ब्रेक नहीं ले रहे हैं और पानी नहीं पी रहे हैं. ऐसे में आपका शरीर बहुत बुरी थक जाता है, जिससे कई समस्या पैदा हो सकती है.
कैसे बचे गर्मी की थकावट से
डॉक्टर ने बताया, अगर आप गर्मी से थकावट से बचना चाहते हैं, तो सही मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है और गर्मियों के दौरान बाहर जाते समय पानी की बोतल जरूर अपने साथ रखें. अगर आप गर्मियों में इन चीजों का ध्यान रखते हैं, तो खुद को गर्मी से होने वाली थकावट के साथ- साथ हीट स्ट्रोक की गंभीर समस्या से भी बचा सकते हैं.
डॉक्टर ने आगे बताया कि, अगर आप गर्मी की थकावट से बचने लिए सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आप बेहोश भी हो सकते हैं. यही नहीं लोगों को गर्मी के कारण चक्कर भी आते हैं. उन्होंने आगे कहा, अगर गर्मी में आपको चक्कर आते हैं या बेहोश हो जाते हैं, तो समझ लेना चाहिए कि बॉडी में पानी की कमी है. ऐसे में अपने हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं