Kidney Stone: किडनी की पथरी एक सामान्य लेकिन दर्दनाक समस्या है. किडनी स्टोन एक सामान्य समस्या है जो कई लोगों को परेशान करती है. यह पथरी तब बनती है जब किडनी में मिनरल और सोडियम जमा हो जाते हैं. इन स्टोन के कारण बहुत ज्यादा दर्द और असुविधा हो सकती है. हालांकि, कुछ सरल और प्राकृतिक उपायों को अजमाकर आप किडनी स्टोन को निकाल सकते हैं और इससे राहत पा सकते हैं. सही उपचार और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए आप किडनी की पथरी को आसानी से हटा सकते हैं.
किडनी की पथरी से राहत पाने के उपाय | Ways to get relief from kidney stones
1. पानी का भरपूर सेवन करें
पानी पीना किडनी स्टोन से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है. रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स से बाहर निकलते हैं और पथरी छोटी होकर पेशाब के जरिए से बाहर आ सकती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में भी पीते हैं आप सोते समय गर्म दूध, जानिए गर्मी के दिनों में गर्म दूध पीने के कुछ बड़े नुकसान
2. नींबू पानी
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को घुलाने में मदद करता है. एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से लाभ होता है.
3. सेब का सिरका
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को घुलाने में मदद कर सकता है. एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना उपयोगी होता है.
4. नारियल पानी
नारियल पानी भी किडनी स्टोन के लिए लाभकारी होता है. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और पथरी को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद करता है.
चेहरे पर एलोवेरा जेल में मिलाकर लगा ली अगर ये चीज, तो खिल उठेगी आपकी त्वचा, असर देख रोज लगाने लगेंगे
5. तुलसी का रस
तुलसी का रस भी किडनी स्टोन के उपचार में सहायक हो सकता है. तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें. यह पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करता है.
6. गेंहू की घास का रस
गेंहू की घास का रस किडनी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो किडनी स्टोन को कम करने में मदद करते हैं. एक गिलास गेंहू की घास का रस रोज पीने से लाभ होता है.
7. अनार का रस
अनार का रस भी किडनी स्टोन के लिए उपयोगी हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो पथरी को घुलाने में मदद करते हैं. ताजे अनार का रस पीना सबसे अच्छा होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं