Liver Ki Safai Kaise Kare: लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो टॉक्सिन्स को निकालने, पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने का काम करता है. लेकिन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड, ज्यादा शराब का सेवन और प्रदूषण के कारण लिवर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं, जिससे उसकी कार्यक्षमता कम हो सकती है. हममें से ज्यादातर लोग लिवर हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं और धीरे-धीरे ये कमजोर होने लगता है. आजकल की लाइफस्टाइल में लिवर का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. बहुत से लोग सवाल भी करते हैं कि लिवर को हेल्दी कैसे रखें? लिवर को मजबूत रखने के उपाय क्या है? अगर आप भी लिवर को पावरफुल रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको लिवर को डिटॉक्स कर सकती हैं और उसकी सफाई कर सकती हैं.
लिवर को साफ करने में मददगार ड्रिंक्स (Drinks That Help Cleanse The Liver)
1. नींबू और गुनगुना पानी
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. रोज सुबह गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से लिवर की सफाई होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: मोरिंगा का पानी पीने से दूर हो सकते हैं ये रोग, ये लोग तो जरूर पिएं, जान लें अद्भुत पानी बनाने का सही तरीका
2. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को हेल्दी रखते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह फैटी लिवर डिजीज को कम करने में भी सहायक होती है.
3. आंवला जूस
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो लीवर को डिटॉक्स करने और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है. रोज सुबह आंवला जूस पीने से लिवर मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.
4. हल्दी वाला दूध
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो लीवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और सूजन को कम करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें: नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ में तेजी आती है? जानिए लंबे बाल पाने का घरेलू नुस्खा
5. चुकंदर और गाजर का जूस
चुकंदर और गाजर दोनों ही लिवर के लिए सुपरफूड्स माने जाते हैं. इनमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉयड्स लिवर को साफ करने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हेल्दी और साफ रहे, तो इन 5 चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही, ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें, नियमित रूप से व्यायाम करें और पर्याप्त पानी पिएं. एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपने लिवर को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं