Disadvantages of Fasting: आज कल वेट लॉस (Weight Loss) के चक्कर में या भाग-दौड़ के चलते हम कई बार मील्स (Meals) स्किप कर देते हैं. कभी सुबह का नाश्ता (Breakfast) छूट जाता है तो कभी शाम को भूख लगने पर कुछ हेवी खाने से डिनर (Dinner) रह जाता है. अगर आपकी गाड़ी भी इसी पटरी पर चल रही है तो सावधान हो जाइए क्योंकि आगे जाकर ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. एनडीटीवी ने इस बारे में एशियन सेंटर ऑफ मेडिकल साइंसेस के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gasenterology) विभागाध्यक्ष और डायरेक्टर डॉ. अमित मिगलानी से बातचीत की. उन्होंने प्रोलॉन्ग फास्टिंग के दुष्प्रभाव के साथ यह भी बताया कि सेहत के लिए व्रत कैसे नुकसानदायक हो सकता है.
मील स्किप करने से लंबे समय में दिक्कत
कई बार हम सुबह या रात का खाना स्किप कर देते हैं, इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है, हालांकि तुरंत कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है. डॉ. अमित बताते हैं कि ब्रेकफास्ट स्किप करने से हमें जोर से भूख लगती है जिससे एसिडिटी (Acidity) की समस्या होती है. उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर ऐसा करने से हमारा गट हेल्थ (Health), इम्यूनिटी (Immunity) और हार्मोन्स (Harmones) भी डिस्टर्ब होते हैं. तुरंत किसी बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन लंबे समय में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. डॉक्टर की मानें तो हमें प्रोलॉन्ग फास्टिंग (Prolong Fasting) से हमेशा बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें- मीठा खरबूजा कैसे चुनें? खरीदते वक्त आजमाएं ये आसान ट्रिक्स
वेट लॉस के लिए फास्टिंग का दुष्प्रभाव
वेट लॉस के लिए लोग कई तरह के फास्टिंग करते हैं. डॉ. अमित का कहना है कि इन फास्टिंग्स से वेट लॉस (Weight Loss) तो हो जाता है लेकिन, जीआई सिस्टम (गैस्ट्रो-इंटेस्टाइन सिस्टम) के लिए यह नुकसानदायक होता है.
सेहत के लिए नुकसानदायक है व्रत?
डॉ. अमित कहते हैं कि आजकल लोग जिस तरह से व्रत रखते हैं वह सेहत के लिए नुकसानदायक है. व्रत में वह सिर्फ फल खाने की सलाह देते हैं जिससे शरीर में अच्छी मात्रा में फाइबर (Fibre) जाए जिससे शरीर में प्रोबायोटिक्स (Probiotics) बढ़ाने वाले गुड बैक्टीरिया (Good Bacteria) का ग्रोथ हो सके. फलाहार में तला-भुना हुआ ऑयली खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं