विज्ञापन

मीठा खरबूजा कैसे चुनें? खरीदते वक्त आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

Kaise Pata Karein Kharbuja Andar Se Meetha Hai: गर्मियों में खरबूजा जीभ को स्वाद देने के साथ शरीर को ठंडक भी देता है. लेकिन इसे खरीदते समय सबसे बड़ी परेशानी यही रहती है कि कौन सा खरबूजा मीठा निकलेगा और कौन सा फीका.

मीठा खरबूजा कैसे चुनें? खरीदते वक्त आजमाएं ये आसान ट्रिक्स
Kaise Pata Karein Kharbuja Andar Se Meetha Hai
Unsplash

Kaise Pata Karein Kharbuja Andar Se Meetha Hai: गर्मियों में खरबूजा एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देता है. लेकिन इसे खरीदते समय सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि कौन सा खरबूजा मीठा निकलेगा और कौन फीका. कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला खरबूजा काटने पर कच्चा या बेस्वाद निकल आता है. अगर आप सही तरीके से पहचान करना सीख लें, तो हर बार मीठा और रसीला खरबूजा ही घर ला सकते हैं.

बिना काटे इन सब तरीकों से चुनें मीठा खरबूजा- (How To Choose Sweet Musk Melon)

रंग से समझें पका या कच्चा

खरबूजे का रंग उसकी क्वालिटी का पहला संकेत देता है. पका हुआ खरबूजा हल्का पीला  या सुनहरा नजर आता है. अगर रंग ज्यादा हरा है, तो इसका मतलब है कि फल अभी कच्चा है. बहुत ज्यादा धब्बेदार या काला दिखने वाला खरबूजा भी नहीं लेना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

खुशबू से करें पहचान

मीठा और पका हुआ खरबूजा हल्की मीठी खुशबू देता है. इसे सूंघने पर एक ताजगी भरी सुगंध महसूस होती है. अगर किसी खरबूजे में खुशबू नहीं है या अजीब गंध आ रही है, तो वह सही नहीं है.

 यह भी पढ़ें- Pizza Cups Recipe: बच्चों के टिफिन में डालें हेल्दी ट्विस्ट, बनाएं टेस्टी पिज्जा कप्स

दबाकर देखें सही नरमी

खरबूजे को हल्के हाथ से दबाकर उसकी स्थिति समझी जा सकती है. पका हुआ खरबूजा थोड़ा नरम महसूस होता है. लेकिन अगर वह बहुत ज्यादा दबने लगे, तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है. बहुत सख्त खरबूजा भी कच्चा होता है.

वजन से पता चलता है रस

हमेशा ऐसा खरबूजा चुनें जो अपने आकार के हिसाब से भारी लगे. भारी खरबूजा आमतौर पर ज्यादा रसदार और मीठा होता है. हल्का खरबूजा अक्सर सूखा या कम स्वाद वाला निकल सकता है.

डंठल वाला हिस्सा जरूर देखें

जहां से खरबूजा बेल से जुड़ा होता है, उस हिस्से को ध्यान से देखें. अगर वह हिस्सा सूखा और साफ है, तो फल अच्छी तरह पका हुआ है. गीला या सड़ा हुआ हिस्सा खराब क्वालिटी का संकेत होता है.

अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो खरबूजा खरीदना मुश्किल नहीं होगा. इस तरह हर बार खरबूजा आपको मीठा और ताजा मिलेगा.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com