Black Pepper For Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग कभी डाइटिंग करते हैं, तो कभी घंटों एक्सरसाइज,लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक छोटी सी चीज मौजूद है जो आपको मन चाहा वजन पाने में मदद कर सकती है. भला मोटापा किसे पसंद होता है, पतला होने के लिए जो बन पाता है लोग करते हैं, लेकिन जब हमारे किचन में ही काली मिर्च जैसे चमत्कारिक मसाले उपलब्ध हो तो फिर फिक्र किस बात की. काली मिर्च वजन कम करने में चमत्कारी असर दिखा सकती है? जी हां, काली मिर्च न सिर्फ आपके खाने को तीखापन देती है, बल्कि शरीर की फैट बर्निंग क्षमता को भी बढ़ाती है. आइए जानते हैं कैसे.
काली मिर्च कैसे करती है वजन घटाने में मदद?
काली मिर्च में पाइपरीन (Piperine) नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो न सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, बल्कि फैट सेल्स को भी रोकने में मदद करता है. इसके अलावा:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- यह शरीर की थर्मोजेनिक एक्टिविटी बढ़ाती है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं.
- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और वजन घटाने में सहायक बनते हैं.
- काली मिर्च पाचन में सुधार करती है, जिससे खाना अच्छी तरह पचता है और ब्लोटिंग नहीं होती.
वजन कम करने के लिए कैसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल?
1. काली मिर्च और नींबू पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं. सुबह खाली पेट पिएं. मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और फैट तेजी से बर्न होगा.
2. ग्रीन टी में काली मिर्च
ग्रीन टी में आधा चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दिन में 1–2 बार लें. फैट ऑक्सीडेशन में मदद मिलेगी और भूख कम होगी.
3. दूध या हल्दी वाला दूध में मिलाएं
रात को सोने से पहले हल्दी दूध में एक चुटकी काली मिर्च डालें. शरीर की सूजन घटेगी और नींद अच्छी आएगी, जिससे वजन कंट्रोल रहेगा.
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लगने पर काम आएंगे ये 3 कारगर घरेलू नुस्खे, जान लें कैसे करें इस्तेमाल, कैविटी का रामबाण इलाज
4. खाने में काली मिर्च का ज्यादा प्रयोग करें
सलाद, दाल, सब्जियों या अंडे में पाउडर के रूप में इस्तेमाल करें. भूख कंट्रोल होगी और भोजन की पोषण क्षमता बढ़ेगी.
क्या हैं सावधानियां?
- एक दिन में काली मिर्च की मात्रा 1 से 2 ग्राम से ज्यादा न लें.
- ज्यादा मात्रा में लेने पर पेट में जलन, एसिडिटी या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- अगर आपको गैस्ट्रिक अल्सर या एसिड रिफ्लक्स है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
कितने दिन में दिखेगा असर?
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट काली मिर्च-नींबू पानी लें, साथ में हल्की एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट रखें, तो आपको जल्द ही फर्क दिख सकता है.
काली मिर्च एक साधारण लेकिन असरदार घरेलू उपाय है जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है. यह कोई जादू की गोली नहीं है, लेकिन सही तरीके से और नियमित रूप से लेने पर यह शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने में बेहद मददगार हो सकती है.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं