विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

Health Problem Due To Sugar: सिर्फ मोटापा ही नहीं अधिक चीनी खाने से हो सकती हैं ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम

चीनी के अधिक सेवन से पेट पर फैट की परतें अधिक मात्रा में जमती हैं. जिससे मोटापा, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं चीनी का अधिक सेवन बालों, हड्डियों, रक्त और दांतों से कैल्शियम को सोख लेती है.

Health Problem Due To Sugar: सिर्फ मोटापा ही नहीं अधिक चीनी खाने से हो सकती हैं ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम
चीनी का अधिक सेवन हार्ट अटैक के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है.
  • चीनी ज्यादा खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
  • चीनी के अधिक सेवन से पेट पर फैट की परतें अधिक मात्रा में जमती हैं.
  • चीनी का अधिक सेवन बालों, हड्डियों और रक्त से कैल्शियम को सोख लेती है.

चाय हो, खीर हो, हलवा हो या फिर तरह-तरह की मिठाइयां, बिना चीनी के सभी फीके लगते हैं. हम में से कई लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें मीठा खाना बेहद पसंद होगा और किसी न किसी बहाने अपनी डाइट में चीनी की मात्रा बढ़ा भी लेते होंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि कई हेल्थ एक्सपर्ट चीनी को सफेद जहर बताते हैं. चीनी के अधिक सेवन से पेट पर फैट की परतें अधिक मात्रा में जमती हैं. जिससे मोटापा, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं चीनी का अधिक सेवन बालों, हड्डियों, रक्त और दांतों से कैल्शियम को सोख लेती है. जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है और हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं. इसके अलावा चीनी का अधिक सेवन हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है. आइए जानते हैं अधिक चीनी खाने से होने वाले 3 बड़े हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में.

Bad Effects Of Eating Too Much Sugar | अधिक चीनी खाने से होने वाले नुकसान

8haf55eg

Photo Credit: iStock

स्किन प्रॉब्लम

ज्यादा चीनी खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. चीनी के अधिक सेवन से कम उम्र में झुर्रियां होने का खतरा बना रहता है. साथ ही इससे चेहरे पर मुंहासे भी होने लगते है.

sugar

मेंटल हेल्थ

ज्यादा चीनी खाने का असर हमारे हार्मोन्स पर भी पड़ता है, जिसकी वजह से आप स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन, थकान, मूड स्विंग्स जैसी समस्या महसूस कर सकते हैं.

5fbele18

Photo Credit: iStock

फैटी लीवर 

ज्यादा चीनी खाने से हमारे लीवर पर दबाव बढ़ जाता है और शरीर में लिपिड का निर्माण बढ़ने लगता है.  ऐसे में फैटी लीवर का खतरा और बढ़ जाता है.

Fatty Liver: इन 3 गलतियों से हो सकता है Fatty Liver!

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Skin Care Tips: साफ और एक्ने-फ्री स्किन चाहते हैं तो डाइट में आज से ही शामिल करें ये 6 चीजें

World Heart Day 2021: आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये हार्ट फ्रेंडली स्नैक्स, दिल की समस्याओं को रखेंगे दूर

Home Remedie For PCOS: पीसीओएस के दर्द से निजात दिलाते हैं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे, पाचन के लिए हैं बेहद फायदेमंद

Bad Habits: आपकी ये 4 खराब आदतें मेटाबॉलिज्म को कर देती हैं बर्बाद, फिर तेजी से बढ़ने लगता है वजन

High Protein Breakfast: आपको सेहतमंद बनाएगा प्रोटीन से भरपूर यह वीगन नाश्ता

लेखक के बारे में
img
Rekha Yadav
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugar Side Effects, Why Sugar Is Bad For You, Sugar And Skin Health, Sugar And Mental Health, Side Effect Of Eating Excess Sugar, Side Effect Of Eating Too Much Sugar, Health Problem Due To Sugar, Side Effects Of Sugar In Hindi, Harmful Effects Of Sugar, Health Tips, Fatty Liver Causes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com