Benefits Of Padottasan : योग का अभ्यास हमारे शरीर और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है. यह न सिर्फ फिजिकल हेल्थ में सुधार करता है, बल्कि मेंटल पीस और बैलेंस भी प्रदान करता है. योग की एक खास मुद्रा है 'प्रसारित पादोत्तानासन' (जिसे वाइड लेग फॉरवर्ड फोल्ड भी कहा जाता है), जो शरीर के लचीलापन और मजबूती को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा असरदार है. इस आसन को नियमित रूप से करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव आते हैं, खासकर हैमस्ट्रिंग, काफ्स और स्पाइन के क्षेत्र में.
प्रसारित पादोत्तानासन के फायदे (Benefits Of Prasarita Padottasan)
कैसे करें प्रसारित पादोत्तानासन
1. सबसे पहले क्या करें?
सबसे पहले, अपने दोनों पैरों को तीन से साढ़े तीन फीट की दूरी पर फैलाएं. पैरों के पंजे थोड़े अंदर की ओर और एड़ी बाहर की ओर रखें. यह स्थिति आपके शरीर को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हाथों की स्थिति
अब अपने दोनों हाथों को हिप्स के ऊपर रखें, जहां हिप्स की हड्डी (हिप बोन) स्थित होती है. यह आपको सही मुद्रा में बनाए रखने में सहायता करेगा.
ये भी पढ़ें: कैलोरी बर्न करना हुआ अब मस्ती भरा, शिल्पा शेट्टी ने बताया फिटनेस का मजेदार तरीका
3. आगे झुकना
अब अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे कमर से झुकें. ध्यान रखें कि आपकी कमर मुड़ी हुई न हो. इस अवस्था में आपके हाथों को मैट पर रखने की कोशिश करें. अगर शुरुआत में यह संभव न हो, तो आप अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ सकते हैं.
4. सांस लेते हुए मुद्रा में बने रहें
इस स्थिति में रहते हुए पांच से आठ गहरी सांसें लें. यह शरीर को आराम देने के साथ-साथ मेंटल पीस को भी बढ़ाता है. इस दौरान अपनी गर्दन और सिर को ढीला छोड़ दें, जिससे सिर से लेकर पैर तक हर अंग में खिंचाव महसूस हो सके.
5. वापस आना
जब आप इस मुद्रा में कुछ समय बिताकर लौटने का निर्णय लें, तो अपने हाथों को धीरे-धीरे हिप्स के पास लाकर फिर से सीधा खड़े हो जाएं. इस दौरान आप घुटनों को हल्का सा मोड़ सकते हैं और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें.
प्रसारित पादोत्तानासन के फायदे
1. लचक बढ़ाता है: यह आसन हैमस्ट्रिंग और काफ्स को खींचने के साथ-साथ स्पाइन को भी लचीला बनाता है.
2. मांसपेशियों में मजबूती: शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में मजबूती आती है, जिससे जोड़ों और हड्डियों को फायदा होता है.
3. मेंटल पीस: यह आसन मानसिक स्पष्टता और फोकस बढ़ाता है. यह मानसिक थकान को दूर करने में मदद करता है.
4. ब्लड सर्कुलेशन: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे ब्रेन को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और मानसिक स्थिति बेहतर होती है.
5. पाचन तंत्र को फायदा: इस आसन से पेट और आंतों में खिंचाव आता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं