विज्ञापन

H1N1 संक्रमण से ठीक होने के बाद फिर से तबीयत बिगड़ना है खतरनाक, इन संकेतों को इग्नोर करने की न करें गलती

H1N1 के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में मरीजों को सतर्क होने की जरूरत होती है. यहां जानते हैं इसके गंभीर लक्षणों को और डॉक्टर की ओर से दी गई चेतावनी-

H1N1 संक्रमण से ठीक होने के बाद फिर से तबीयत बिगड़ना है खतरनाक, इन संकेतों को इग्नोर करने की न करें गलती
H1N1 Warning Sign : एच1एन1 के गंभीर लक्षण क्या हैं?

दिल्ली में H1N1 के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, 20 अगस्त तक राजधानी दिल्ली में H1N1 के 1,777 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि मानसून में फ्लू के मामले तेजी से बढ़ना काफी सामान्य है, लेकिन इस साल पिछले सालों की तुलना में मामले काफी ज्यादा आए हैं. ऐसे में थोड़ा सतर्क होने की जरूरत होती है.  डॉक्टर ने एक खास चेतावनी संकेत को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है. यहां जानते हैं इस बारे में-

H1N1 है इस साल का सबसे प्रमुख वायरल

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में दर्ज 2,392 इन्फ्लूएंजा ए मामलों में H1N1 सबसे प्रमुख सब-टाइप के रूप में सामने आया है. डॉक्टर का कहना है कि हर साल मानसून में H1N1 के मामले बढ़ते हैं, लेकिन इस साल मरीजों की संख्या पिछले साल की तुलना में ज्यादा है.

H1N1 के कॉमन लक्षण क्या हैं?

डॉक्टर का कहना है कि H1N1 से संक्रमित अधिकतर लोगों में कुछ लक्षण सामान्य रूप से दिखते हैं, जैसे-

  • बुखार होना
  • सूखी खांसी के साथ गल में खराश
  • शरीर में दर्द, इत्यादि.

हालांकि, बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह गंभीर रूप धारण कर सकता है.

H1N1 के गंभीर लक्षण क्या हैं?

दिल्ली एम्स के मेडिसिन डिपार्ट के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल का कहना है कि कुछ स्थितियों में मरीजों को बिल्कुल भी देर नहीं करना चाहिए. अगर शरीर में निम्न लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें. जैसे-

  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • सीने में दर्द या जकड़न
  • शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होना
  • भ्रम या कन्फ्यूजन
  • काफी ज्यादा थकान और कमजोरी होना
  • शरीर में पानी की कमी होना, इत्यादि.

ठीक होने के बाद अचानक फिर से तबियत बिगड़ना है खतरनाक संकेत

डॉ. नीरज निश्चल का कहना है कि अगर किसी मरीज की तबीयत पहले सुधर रही हो और फिर अचानक से दोबारा बिगड़ने लगे, तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें. डॉ. का कहना है कि पहले ठीक होना और फिर अचानक खराब हो जाना एक गंभीर चेतावनी हो सकती है. यह स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा करता है. ऐसे में फौरन डॉक्टर की सलाह लें.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ा खतरा, डॉक्टर से जानें किन लोगों को रहना चाहिए सबसे ज्यादा सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H1N1, H1N1 Symptoms, H1N1 Symptoms In Children, H1N1 Symptoms In Adults, Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com