Drink For Glowing Skin: हम सभी अपनी स्किन को चमकदार और हेल्दी रखने के लिए कई प्रयास करते हैं. बहुत से लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं. वहीं कुछ ग्लोइंग स्किन के घरेलू उपाय आजमाते हैं. कुछ घर पर बनाई जाने वाली ड्रिंक्स स्किन को निखारने के लिए बेहद फायदेमंद हैं. जब ग्लोइंग स्किन की बात होती है तो खीरा सबसे हेल्दी और नेचुरल उपाय के रूप में काम करता है. खीरा विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये स्किन के लिए न सिर्फ खाने में फायदेमंद है बल्कि इसे स्किन पर अप्लाई भी किया जा सकता है. एक ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खीरे का डिटॉक्स जूस भी तैयार किया जा सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए खीरा डिटॉक्स ड्रिंक | Cucumber Detox Drink For Glowing Skin
डिटॉक्सिफिकेशन: इसमें काफी मात्रा में पानी होता है जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. इससे त्वचा के दाग-धब्बे नेचुरल तरीके से दूर हो सकते हैं और नई चमक आती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ठंडक देता है: खीरा स्किन की जलन, सनबर्न और सूजन को कम कर सकता है, जिससे स्किन तरोताजा महसूस होती है.
बुढ़ापें के लक्षणों दूर रखता है: खीरा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी छुटकारा दिला सकता है, ये झुर्रियों, फाइन लाइन्स और उम्र बढ़ने पर दिखने वाले दाग धब्बों को कम करता है.
नेचुरल चमक: खीरे का डिटॉक्स ड्रिंक्स पीने से स्किन को नेचुरल चमक मिल सकती है. ये डायजेशन के लिए भी फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें: 15 दिन काली मिर्च का इस तरह कर लिया सेवन तो पेट और कमर की चर्बी जाएगी पिघल, आधी से भी कम रह जाएगी आपकी तोंद
खीरा डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाने का तरीका | How to make cucumber detox drinks
खीरे को अच्छी तरह धो लें, फिर छीलकर टुकड़े कर लें. एक ब्लेंडर में खीरे के टुकड़े, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें. कोमल होने तक चलाएं. मिश्रण को एक बर्तन में डालें और पानी डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. आप इसमें पालक भी मिला सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं