Methi eeds For Hair Care: मौसम में बदलाव होते ही बालों की समस्या काफी देखी जाती है. गर्मियों के मौसम में धूप, धूल, मिट्टी, पसीना की वजह से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं. जिसके चलते हेयर फॉल भी काफी बढ़ जाता है. अगर आप भी बालों के झड़ने की वजह से परेशान हैं, तो आप किचन में मौजूद मेथी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. मेथी में पाए जाने गुण बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ स्कैल्प पर जमे डैंड्रफ और बालों को टूटने से बचाने में भी मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल.
बालों के लिए मेथी के बीज के फायदे- Methi Seeds Benefits For Hair:
बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मददगार हैं मेथी के बीज. आपको बता दें कि इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकता है. इतना ही नहीं मेथी में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो रूसी के कारण बनने वाले फंगस को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- यूट्यूबर FouseyTube का दावा 30 दिन में केवल पानी और ब्लैक कॉफी पीकर बनाई बॉडी, फोटो देख उड़ जाएंगे होश

Photo Credit: iStock
बालों को झड़ने से रोकने के लिए कैसे करें मेथी का इस्तेमाल- (How To Use Methi Seeds For Hair Fall)
बालों को हेल्दी रखने के लिए आप मेथी के तेल (Methi Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें मेथी के दाने डालकर पका लें. जब मेथी के दाने अच्छी तरह से पक जाएं तो तेल को आंच से उतारकर रख लें. हल्का ठंडा होने पर इस तेल से मालिश करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं