विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2025

बालों को बनाना है लंबा, घना और मजबूत तो इस तरह से लगा लें मेथी दानों का पानी, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Mwthi Water Benefits: बता दें कि बालों से जुड़ी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो. 

Methi Water Benefits: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में बालों का सफेद होना, तेजी से झड़ना और गंजेपन की शिकायत हो सकती है. बता दें कि बालों से जुड़ी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो. 

मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके पानी का सही तरीके से इस्तेमाल बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

बालों के लिए मेथी के पानी के फायदे (Methi Water Benefits for Hair)

5 मिनट में ऐसे तैयार हो जाएगी लिवर को डिटॉक्स करने वाली ड्रिंक, बस ये 4 चीजें चाहिए आपको

बालों का झड़ना कम करता है

मेथी के पानी में ऐसे गुण और तत्व पाए जाते हैं जो बालों के गिरने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रांग बनाने और बालों का टूटना कम करने में मदद करता है.

डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन

मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प में होने वाले इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह डैंड्रफ जैसी समस्या से भी राहत दिला सकता है. 

हेयर ग्रोथ 

मेथी के बीजों के पानी को स्कैल्प में लगाकर मसाज करने से ये स्कैल्प को मजबूती देकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे बाल तेजी से उगते हैं.

मेथी का पानी कैसे बनाएं

इसके लिए 2-3 चम्मच मेथी को 1 कप पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और पानी को छानकर अलग कर ले. इस पानी को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30-40 मिनट तक रखें, और फिर शैम्पू से बाल को धो लें. 

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Fenugreek Seeds, Hair Fall, Methi, Hair Mask, Methi Hair Mask For Long Hair, Hair Growth, Hair Growth Home Remedies, Dandruff Home Remedies, Fenugreek Seeds Hair Mask, Fenugreek Seeds Hair Mask For Long Hair, Fenugreek Seeds Hair Mask For Thick Hair, How To Apply Methi Hair Mask, How To Apply Fenugreek Hair Mask, Dry Hair, Hair Care, Hair Care Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com