Importance Of Vitamin K : हमारे शरीर की बनावट ऐसी है कि अगर कहीं चोट लग जाए तो कुछ ही देर में खून बहना रुक जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कैसे होता है? ये शरीर की एक खास प्रक्रिया की वजह से होता है जिसे 'ब्लड क्लॉटिंग' (Blood Clotting) कहा जाता है. जब शरीर को कहीं चोट लगती है तो खून बहने लगता है, लेकिन कुछ ही समय में खून वहां जम (Khoon Jamna) जाता है और एक परत जैसी बन जाती है जो खून को बहने से रोकती है. ये बहुत जरूरी है क्योंकि अगर खून बहता ही रहे तो इंसान की हालत बिगड़ सकती है और जान पर भी बन सकती है.
खून के थक्के के लिए जरूरी है विटामिन K (Importance Of Vitamin K In Blood Clotting)
खून जमना क्यों है जरूरी?
जब शरीर में कहीं कट या चोट लगती है, तो सबसे पहले खून बहता है. इस बहाव को रोकने के लिए खून का थक्का बनता है. अगर ये थक्का ना बने तो खून लगातार बहता रहेगा. यही वजह है कि खून का जमना यानी क्लॉट बनना शरीर के लिए जरूरी है. ये एक तरह से शरीर की पहली सुरक्षा लाइन है जो हमें ज्यादा खून बहने से बचाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस प्रक्रिया में कौन सा विटामिन मदद करता है?
खून को जमाने का काम एक खास विटामिन करता है, जिसे विटामिन K कहा जाता है. अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो खून का थक्का बनना रुक सकता है. इसका मतलब है कि अगर चोट लगे तो खून देर तक बहता रहेगा और रुकने का नाम नहीं लेगा.
अगर विटामिन K की कमी हो जाए तो क्या लक्षण दिखते हैं?
-मामूली चोट पर भी खून देर तक बहना.
-नाक से बार बार खून आना.
-मसूड़ों से खून निकलना.
-पेशाब या मल में खून आना.
-शरीर पर अचानक नीले या काले निशान बन जाना.
अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए. ये संकेत हैं कि शरीर में विटामिन K की मात्रा बहुत कम हो गई है.
विटामिन K बढ़ाने के लिए क्या खाएं? | Vitamin K ki Kami Door Karne Ke Liye Kya Khaye
अगर आप चाहते हैं कि शरीर में खून का थक्का सही समय पर बने, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजें जरूर शामिल करें. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और ब्रोकली बहुत फायदेमंद हैं. इसके अलावा गोभी, दही, छाछ, हरा धनिया और मटर भी विटामिन K से भरपूर होते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं