How Eggs Impact Cholesterol Levels: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे लोग प्रोटीन के लिए अपने रूटीन में शामिल करते हैं. हालांकि इसमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. अंडे के सेवन को लेकर यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और अगर हां, तो कितने अंडे खाना सुरक्षित है. इस लेख में जानिए कि आप एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं और क्या अंडे खाने से वाकई कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
1. अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा
अंडे की जर्दी (योल्क) में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है. एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो डेली रिकमेंडेड सीमा का आधा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. क्या अंडे खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
वैज्ञानिक शोध के अनुसार, अंडे के सेवन से खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है. बल्कि, अंडे अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी है.
यह भी पढ़ें: इस तरीके से खाएंगे कद्दू के बीज तो ब्लड शुगर लेवल अपने आप रहने लगेगा कंट्रोल
3. पर्सनल रिस्पॉन्स
अंडे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर प्रभाव व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करता है. कुछ लोगों के लिए इसका सेवन सुरक्षित होता है, जबकि कुछ में सेंसिटिविटी देखी जा सकती है.
अंडे के सेवन के फायदे (Benefits of Eating Egg)
प्रोटीन का स्रोत: अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो मसल्स ग्रोथ और रिजनरेशन में मदद करता है.
विटामिन और मिनरल्स: अंडा विटामिन डी, बी12 आयोडीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है.
गुड कोलेस्ट्रॉल: अंडे का नियमित सेवन एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है.
वजन कंट्रोल: अंडा भूख को कंट्रोल करता है और वजन घटाने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए एक पुरुष और महिला का वजन? डॉक्टर सरीन ने बताया
एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित है? (How Many Eggs A Day Is It Safe To Eat?)
1. स्वस्थ व्यक्ति के लिए: एक हेल्दी व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 1-2 अंडे खाना सुरक्षित माना जाता है. अगर आप अंडे के साथ बैलेंस डाइट लेते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.
2. हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति के लिए: अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट रिलेटेड प्रोब्लम्स से पीड़ित हैं, तो अंडे की जर्दी की मात्रा सीमित करें. केवल अंडे की सफेदी का सेवन करें.
इन बातों का रखें ख्याल
- अंडे का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करें.
- फ्राइड अंडे से बचें, क्योंकि इसमें एक्स्ट्रा ऑयल की वजह से कैलोरी बढ़ सकती है.
- अगर आपको अंडे से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं