Ayurvedic Tips For Monsoon: मानसून के आगमन के साथ जहां हरियाली और ठंडक आती है, वहीं यह मौसम सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है. इस दौरान कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भंजराडू उपमंडल में आयुष चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे डॉ. जग मोहन ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. डॉ. जग मोहन ने कहा कि बरसात के मौसम में बढ़ी हुई नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त और त्वचा रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. खासकर चर्म रोग इस मौसम में ज्यादा देखने को मिलते हैं. आयुर्वेद में ऐसे संक्रमणों से बचाव के लिए कई कारगर घरेलू उपाय बताए गए हैं.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने बताए स्टेरॉयड और हॉरमोनल थेरेपी के नुकसान, क्या ये हार्ट के लिए खतरा हैं? जानिए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर ने बताए मानसून में हेल्दी रहने के टिप्स
डॉक्टर ने लोगों को नियमित रूप से हल्दी और तुलसी का काढ़ा पीने, त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने और गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी. ये उपाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. उन्होंने लोगों को एक खास सलाह देते हुए कहा कि मानसून के दौरान पीने वाले पानी का खास ध्यान रखें. पानी को उबालकर पीना फायदेमंद है.
इसके साथ ही, डॉ. मोहन ने नीम और गिलोय जैसी आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन को भी बेहद लाभकारी बताया. उन्होंने कहा कि ये जड़ी-बूटियां शरीर को भीतर से मजबूत बनाकर मौसमी संक्रमणों से बचाती हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बारिश में भीगने से बचें, साफ-सफाई का खासतौर से ध्यान रखें और बैलेंस डाइट फॉलो करें. अगर किसी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी आयुष स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: मानसून में पपड़ीदार और चिपचिपी स्किन से छुटकारा पाने के लिए 5 कारगर टिप्स, जान लें क्या करें और क्या नहीं
उन्होंने आगे कहा कि आयुष विभाग मानसून के इस संवेदनशील मौसम में लोगों को जागरूक करने के लिए जनहित में निरंतर अभियान चला रहा है, ताकि हर व्यक्ति हेल्दी और सुरक्षित रह सके.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं