Sign of High Cholesterol In Body: कई बार हमें चलते हुए थकान महसूस होती है और बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. साथ ही हम अक्सर छोटे से छोटे काम करते हुए भी हांफने लगते हैं. अगर ऐसे लक्ष्ण आपको भी महसूस हो रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि यह आपके शरीर के अंदर कई बीमारियों की चेतावनी हो सकती है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में 'शतायु आयुर्वेदा एवं पांचजन्य केंद्र' के मुखिया डॉक्टर अमित कुमार इसे आपके शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का लक्षण मानते हैं. वह कहते हैं कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से व्यक्ति को कई बीमारियां हो सकती हैं. इनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक सबसे अहम है.
वह कहते हैं कि हमारे शरीर में पाया जाना वाला कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है. एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्राल. गुड कोलेस्ट्रॉल को हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल को हमारे लिए खराब माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए ग्रीन या व्हाइट नॉइज में से कौन सी असरदार? जानें बीच बीच में नींद टूटने से बचने के लिए क्या करें
डॉक्टर ने क्या कहा?...
वह कहते हैं, “अगर कोई भी काम करते हुए आपको जल्दी थकान महसूस होने लगे, हाथों पैरों में करंट जैसा महसूस होने लगे, हार्ट रेट असामान्य हो जाए, आपका वजन तेजी से बढ़ने लगे या आपको बहुत ज्यादा पसीना आने लगे तो समझ जाइए कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल गड़बड़ है."
हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से लगती है थकान?
उन्होंने कहा कि जब हमारे खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो हमारे शरीर में मौजूद ब्लड वेसल्स में बाधा पैदा होने लगती है और ये नलिकाएं ब्लॉक होने लगती हैं. इसकी वजह से लोगों को अक्सर हाथों और पैरों में झनझनाहट या करंट महसूस होने लगता है. इसके अलावा कुछ लोगों को दर्द भी महसूस होता है या आपको चलने या सीढ़ियां चढ़ने उतरने में थकान महसूस होने लगती है तो बहुत जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं क्योंकि बहुत हद तक संभव है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा निकालेगा.
Video: Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, Cardiologist से समझिए इससे बचने के उपाय
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं