Jyada Pani Pine Ke Nuksan: आज के समय में सुबह की शुरुआत को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं. कुछ लोग तांबे के बर्तन में, तो कुछ लोग चांदी के बर्तन में ढेर सारा पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या सुबह उठते ही ढेर सारा पानी पी लेना सही है? पानी पीने के लाभ तो होते हैं, लेकिन इस तरीके से सुबह के वक्त ढेर सारा पानी पी लिया जाता है, वह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
खाली पेट ज्यादा पानी पीने के नुकसान

खाली पेट ढेर सारा पानी पीने से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है. सुबह के वक्त पाचन अग्नि मंद होती है और उसे जागृत करने के बजाय ढेर सारा पानी पीकर मंद कर दिया जाता है. फिर नाश्ते में लिया गया आहार पचने की बजाय पेट में सड़ने लगता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरा खाना न पच पाने की वजह से पेट में आम (टॉक्सिन) की समस्या बढ़ने लगती है. पोषण शरीर को मिल नहीं पाता और पेट में कब्ज की परेशानी होने लगती है.
भारीपनतीसरी सबसे बड़ी परेशानी सुबह उठकर ज्यादा पानी पीने से शरीर पर अत्याधिक दबाव पड़ता है. इससे पेट में भारीपन की समस्या रहती है और भूख में भी कमी होती है. बहुत सारे लोगों को खाली पेट ज्यादा पानी पीने की वजह से दर्द की शिकायत भी रहती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं गर्मी में गुड़ का शर्बत पीने से क्या होता है? इन 6 लोगों के लिए वरदान समान
कैसे पिएं पानीअब सवाल है कि क्या करें. आयुर्वेद में अपनी प्रकृति के अनुसार पानी पीने की सलाह दी जाती है और पानी भी थोड़ी मात्रा में ही लेना चाहिए. जितनी प्यास लगे उतना ही गुनगुना पानी लें. सुबह-सुबह ही 1 लीटर पानी पीने की कोशिश न करें, क्योंकि यह भारीपन और उल्टी की वजह बन सकता है. जब प्यास लगे, तभी पानी पीए. 2 लीटर के चक्कर में एक साथ बहुत सारा पानी पीने से बचें.
रोज थोड़ा-थोड़ा पानी को दिनचर्या में बढ़ाने की कोशिश करें. इसके साथ ही हमेशा बैठकर घूंट-घूंट करके पानी को पीएं. खड़े होकर पानी पीने से बचें. इससे पाचन शक्ति पर प्रभाव पड़ता है. गर्मी के मौसम में पानी की मात्रा बढ़ा दें, लेकिन अन्य मौसम में ज्यादा पानी पीने से बचें. सर्दियों में पूरे दिन हल्का गुनगुना पानी पिया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में सामान्य तापमान के साथ ही पानी पिएं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं