- बादाम में मैग्नीशियम पाए जाते हैं
- बादाम दिल से संबंधी बीमारियों से निजाद दिलाने में मदद करता है
- रोजाना करे बादाम का सेवन
डायबिटीज आज की तारीख में एक ऐसी बीमारी है जो बहुत लोगों में पाई जाती है. इस बीमारी से ग्रसीत लोगों को अपने खान पान का खासा ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में डायबिटीज के मरीज को ऐसे खाने का सेवन करना चाहिए जो रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करे. वहीं ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए जो आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है. शरीर में खून शर्करा के सही होने से डायबिटीज रोगियों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है. वहीं डायबिटीज रोगियों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कौन सा भोजन उनके लिए स्वस्थ है और कौन सा अस्वास्थ है. कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल में रखते हैं और साथ ही आपकी डायबिटीज को भी कंट्रोल करते हैं. इसी कड़ी में बादाम को सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है. बादाम खाए जाने वाले सभी खाद्य पदार्थों में सबसे पोष्टिक माना जाता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी कारगर साबित होता है. बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है और साथ ही डायबिटीज से प्रभावी ठंग से लड़ने में मदद करता है.
फोन देखने के तरीके का सेक्स और हाइट पर पड़ता है असर : शोध
Diabetes diet: डायबिटीज के लिए बादाम
बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं कई रिसर्च और एक्पर्टस का भी मानना है कि बादाम शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता है और डायबिडीज मरीजों के लिए काफी कारगर साबित होता है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बुजुर्गों की जिंदगी की सुखमय सांझ जैसा है यह कदम
वहीं वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ रुचिका जैन ने बताया कि, बादाम सेहत के लिए पाए जाने वाले सभी नट्स में से पोष्टिक है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसके अलावा ये कैलोरी से भी भरपूर होता है. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बादाम एक अच्छा खाद्य पदार्थ है. आपको बता दें कि बादाम में मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और साथ ही ये डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. हाल ही में एक अध्ययन में पता चला है कि अगर बादाम का अच्छी मात्रा में लंबे समय तक सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर नियंत्रण में रहेगा. इसके अलावा बादाम दिल से संबंधी बीमारियों से निजाद दिलाने में भी मदद करता है.
भारत में 63 फीसदी कामकाजी पेशेवरों का वजन है ज्यादा: रिपोर्ट

Diabetes Diet: जानिए कितने बादाम का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा Photo Credit: iStock
वहीं सालाहकार डॉ महेश डी एम, एंडोक्रिनोलॉजी ने कहा कि, "बादाम शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और साथ ही डायबिटीज रोगियों को हृदय के रोगों से बचाता है. बता दें कि बादाम में विटामिन ई और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने, और शरीर में सुचारू ठंग से खून के फ्लो में मदद करता है. इसके साथ ही यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है. वहीं डायबिटीज रोगियों को कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाने का सेवन करना चाहिए. कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कम करता है.
क्या है हाईपरटेंशन, कैसे आहार से करें कंट्रोल
जानिए रोजाना कितने बादाम का करें सेवन और कैसे
आहार विशेषज्ञ रुचिका का कहना है कि डायबिटीज रोगियों को नमक वाले या भूने हुए बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होने यह भी कहा कि डायबिटीज रोगियों को कच्चे बादाम का सेवन करना चाहिए. इसका सेवन सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में करना चाहिए.
त्वचा और बालों की सेहत का ध्यान रखना है जरूरी, यहां पढ़ें टिप्स

डायबिटीज: कच्चे बादाम का सेवन करना चाहिए Photo Credit: iStock
आपको बता दें कि बादाम में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है इसलिए यदि आप अपने आहार में इसका सेवन करते हैं तो आपको वजन बढ़ाने से बचने के लिए अपने दूसरे आहारों में कैलोरी को कम करना होगा. यदि एक डायबिटीज रोगी सामान्य कैलोरी का सेवन कर रहे हैं, तो बादाम के सेवन से कुल कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाएगी. इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बादाम के सेवन से पहले अन्य कैलोरी को कंट्रोल करना जरूरी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं