Hair Care Tips: एक समय था जब बालों का सफेद होना बढ़ती उम्र का लक्षण माना जाता था. लेकिन आज के समय में कम उम्र मे ही लोगों के बाल सफेद होने लग गए हैं. देखा गया है कि कम उम्र के लोगो यहां तक की बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं. इस समस्या से जूझ रहे लोग कई तरह के इलाज भी करवाते हैं. लेकिन इनका रिजल्ट हमेशा पॉजिटिव आए ऐसा जरूरी नही होता. बालों को काला करने के लिए लोग तरह तरह के घरेलू नुस्खे भी ट्राई करते हैं. जिनमें कई घरेलु चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें करी पत्ता, मेथी, कलौंजी, नारियल तेल और चुंकदर जैसी कई दूसरी चीजे भी शामिल होती हैं. इन सभी चीजों को मिलाकर लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही एक घरेलु नुस्खे के बारे में जो आपके बालों को नेचुरली काला करने में मदद करेगा.
बालों को काला करने के लिए नेचुरल हेयर मास्क ( White Hair Home Remedies)
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- 1 चम्मच मेथी
- 1 चम्मच अजवाइन
- 3 चम्मच चुकंदर कसा हुआ
- करी पत्ता मुट्ठी भर
- नारियल तेल
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को ( नारियल तेल को छोड़कर) एक बड़े बर्तन मे लें और फिर इसमें पानी मिलाकर गैस पर 10 मिनट के लिए उबलने को छोड़ दें. इसको तब तक उबालना है जब तक पानी आधे से भी कम हो जाए. इसके बाद इन सभी चीजों को पानी के साथ ही मिक्सर में डालकर पीस लेना है. अब इस पेस्ट को कटोरी में निकालकर इसमें नाकियल तेल लगाएं और बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छे से लगाकर छोड़ दें. इसके सूख जाने पर बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाने से आपको असर दिखाई देने लगेगा. बाल नेचुरली काले होंगे और गिरना भी बंद हो सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं