Hair Care Tips: आज के समय में बालों की देखभाल करने के लिए हर कोई सब कुछ ट्राई करने को तैयार रहता है. क्योंकि शायद ही कोई ऐसा हो जो इस समय बालों के गिरने और सफेद होने जैसी समस्या से जूझ न रहा हो. ऐसे में बाजार में मिलने वाले कैप्सूल और ऑयल से लेकर के कई तरीके के घरेलु नुस्खों को आजमाने से भी कोई पीछे नहीं हटता. बालों के लिए पेड़-पौधों की पत्तियां और कई फूल भी बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. आज हम एक ऐसे ही फूल की बात करेंगे जो बालों के लिए बेहद लाभदायी है. बालों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में यह फूल मदद कर सकता है. आइए जानते हैं रोजमेरी के फूल का इस्तेमाल करने से बालों को होने वाले फायदे और इसको इस्तेमाल करने का तरीका.
बालों के लिए रोज़मेरी के फायदे ( Rosemary Benefits for Hair Growth)
यह भी पढ़ें: ग्लोइंग साफ और बेदाग चेहरे के लिए करते हैं फेस आइसिंग करते हैं तो जान लीजिए इस दौरान ध्यान रखने वाली बातें
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
- समय से पहले बालों का सफेद होना रोकें.
- सिर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे.
- बालों को मजबूत बनाता है.
- डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद करता है.
- स्कैल्प के ऑयल को बैलेंस रखता है.
बालों में कैसे लगाएं रोजमेरी ( How to Apply Rosemary on Hair)
यह भी पढ़ें: सुबह उठकर खाली पेट पी लीजिए इस हरी चीज का जूस, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी, 32 से 28 हो जाएगी कमर
रोजमेरी ऑयल और मेंहदी
अगर आप बालों पर मेंहदी लगाती हैं तो इस बार मेंहदी में रोजमेरी का तेल मिक्स करके लगाएं. ये बालों की चमक बढ़ाने में मदद करता है. इसके लिए एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच मेंहदी पाउडर ( अपने बालों की लंबाई के हिसाब से). अब इसमें पानी या फिर आप जिस चीज से मेंहदी को घोलती हैं वो लगाएं और इसमें 4-5 बूंद रोजमेरी तेल की डालें और मिक्स कर के बालों और स्कैल्प पर लगाएं. ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ उनके झड़ने की समस्या को दूर करने और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है.
चंपी करें
अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोजमेरी के तेल को मिक्स कर के अपने बालों पर लगा सकते हैं. तेल को बालों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और 20 मिनट बाद बालों को धोलें. इससे बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं