Choleterol Kaise Kam Kare: हाई कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए एक बुरा संकेत हैं. कुछ खाने पीने की चीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. अक्सर उनका सेवन हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है. खून में बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल खतरनाक है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक बीमारियों का कारण बन सकता है. जब आपके खून में कोलेस्ट्रॉल होता है, तो प्लाक यानि फैटी मोमी कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है. ये प्लाक आपकी आर्टरीज की दीवारों से चिपक जाता है, जिससे वे सिकुड़ जाती हैं. ये आर्टरीज में ब्लड फ्लो को रिस्ट्रिक्ट करता है, जिससे हार्ट अटैक हो सकता है. हालांकि हम कुछ उपाय करके हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं जो कारगर माने जाते हैं. यहां हम आपको आज उन्हीं के बारे में बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाले रामबाण नुस्खों के बारे में.
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के रामबाण नुस्खे | How Can I Control High Cholesterol
1. गुग्गुल कम करेगा कोलेस्ट्रॉल
ये शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी पित्त एसिड को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार मानी जाती है, जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में सहायता करती है. गुग्गुल एक पूरक है जिसका सेवन किया जा सकता है या इसे अपने खाने में शामिल किया जा सकता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें: पेट का मोटापा बढ़ने से चौड़ी हो गई है कमर तो ये देसी नुस्खा आजमाकर देखिए, 15 दिन में निकल जाएगी शरीर की हवा
2. लहसुन खाएं
लहसुन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी जड़ी बूटी है जिसे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करने के लिए जाना जाता है. इसमें एलिसिन और डायलिल डाइसल्फ़ाइड नामक कॉम्पोनेंट होते हैं, जो लिवर को कोलेस्ट्रॉल पैदा करने से रोकते हैं. आप कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं, इसे भोजन में शामिल कर सकते हैं.

3. दालचीनी का सेवन करें
दालचीनी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता रखती है. दालचीनी एक मसाला है जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है.
4. आंवला करेगा मदद
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आंवला किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है. सुपरफूड आंवला एक और फल है जो आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए बहुत अच्छा हो सकता है. ये फल विटामिन सी से भी भरपूर है.
ये भी पढ़ें: दांतों पर पीली परत जमने से हंसना हो गया दूभर तो इस चीज को 4 तरीकों से लगाना शुरू कर दीजिए, 7 दिनों में दिखेगा फर्क
5. हल्दी है फायदेमंद
हल्दी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं. ये लिवर में कोलेस्ट्रॉल के सिंथेसिस को कम करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए जाने जाते हैं. आप हल्दी का सेवन सप्लीमेंट के रूप में कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं