विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

रात को सोने से पहले या उठने के तुरंत बाद इस तरीके से फेस पर लगाएं फिटकरी, टैनिंग होगी दूर तुरंत मिलेगा ग्लो

Chehre Par Fitkari Lagane ka Sahi Tarika: आपके किचन में मौजूद एक चीज ऐसी भी है जो बेहद सस्ती है और टैनिंग को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है. हम बात कर रहे हैं फिटकरी की. अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका फायदा कुछ ही समय में दिखने लग जाएगा.

रात को सोने से पहले या उठने के तुरंत बाद इस तरीके से फेस पर लगाएं फिटकरी, टैनिंग होगी दूर तुरंत मिलेगा ग्लो
Alum Benefits: चेहरे पर फिटकरी लगाने का सही तरीका जानते हैं आप.

Chehre Par Fitkari Lagane ka Sahi Tarika: गर्मियों के मौसम में तेज धूप का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर पड़ता है. हाथ-पैर के अलावा फेस पर भी सबसे ज्यादा टैनिंग होती है और इसको दूर करने में काफी समय भी लगता है. गर्मियों के मौसम में होने वाली टैनिंग आपके फेस के ग्लो को खराब कर देती है. कुछ मिनटों लगने वाली धूप भी आपकी स्किन पर असर डालती है. वैसे तो इससे बचने के लिए आप सनस्क्रीन जैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर स्किन को ये सूट करें ऐसा जरूरी नही है. साथ ही सनस्क्रीन स्किन की रक्षा यूवी रेज से करती है लेकिन टैनिंन होने के बाद उसको कम करने में इतनी कारगर नही है. 

लेकिन आपके किचन में मौजूद एक चीज ऐसी भी है जो बेहद सस्ती है और टैनिंग को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है. हम बात कर रहे हैं फिटकरी की. अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका फायदा कुछ ही समय में दिखने लग जाएगा.

चेहरे पर फिटकरी लगाने का सही तरीका और सही समय 

आपके बच्चे के भी साथ रहते हैं पालतू डॉग्स, तो जान लीजिए उनकी सेहत पर पड़ता है कैसा असर

किचन में पाई जाने वाली फिटकरी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है. अगर आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से और सही समय पर करते हैं तो. गलत समय और गलत तरीका आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. 

फेस पर फिटकरी लगाने का सही समय

आपको बता दें कि फिटकरी को कभी भी दिन के समय पर फेस पर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो उसके तुरंत पहले इसका इस्तेमाल ना करें. आप सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलता है.

चेहरे पर फिटकरी लगाने का सही तरीका 

चेहरे पर फिटकरी को सही तरीके से लगाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर बनाकर इसका पेस्ट बना लें और इसका फेस पैक लगाएं या फिर आप फिटकरी के पानी से भी अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं. हालांकि आप दोनों ही तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन फिटकरी को गीला कर के फेस पर घिसना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. 

नोट- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.  

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Alum Good For Skin, How To Apply Alum On Face, Fitkari For Glowing Skin, How To Apply Fitkari On Face, Alum Benefits For Skin, Fitkari Skin Ke Liye Kaise Faydemand Hai, Fitkari For Acne, Fitkari For Wrinkles, How To Use Alum For Glowing Skin, Alum For Face Benefits, Alum Scrub For Dead Skin, Alum Mask For Wrinkles, Alum Toner For Acne, Alum For Dark Circles, Alum Face Pack For Tanning, Alum For Oily Skin, Alum Serum For Dark Spots, Glowing Skin Tips With Alum, Alum Powder For Skin Whitening, Alum With Rose Water For Face, Alum And Aloe Vera Face Pack, Alum For Skin Tight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com